Balajee News | balajeenews.com | बालाजी न्यूज
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • शिक्षा
  • राजनीति
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • शिक्षा
  • राजनीति
No Result
View All Result
Balajee News | balajeenews.com | बालाजी न्यूज
BALAJEE NEWS
No Result
View All Result

यह इत्र सबसे महँगा

25/09/2024
in Editorial
यह इत्र सबसे महँगा

– अतुल मलिकराम (लेखक और राजनीतिक रणनीतिकार)

फूलों का स्वभाव होता है खुद के साथ ही साथ अपने आसपास के वातावरण को भी महकाना और अपनी महक से सराबोर कर देना हर उस शख्स को, जिसने इसे छुआ है। फूलों से बने इत्र में खूबियाँ और भी बढ़ जाती हैं। बात महक की चली है, तो इसी पर आगे बढ़ते हैं। क्या महक का नाता सिर्फ फूलों और इत्र से ही है? मेरे मायने में नहीं, क्योंकि शिक्षित व्यक्ति भी गुण यही रखता है। जी हाँ, उसका स्वभाव भी बिल्कुल ऐसा ही होता है। शिक्षा रुपी उसकी महक जितने लोगों को छूती है, सभी को महकाती चली जाती है।

शिक्षा और इत्र, दोनों ही अपने भीतर खूब खूबियाँ लिए हुए होते हैं। जब भी हम इन दोनों के बारे में सोचते हैं, तो सबसे पहले ख्याल आता है व्यक्ति की संवेदनशीलता और सजीवता का। इत्र, जो अपनी खुशबू से वातावरण को जो महका दे और उसे जीवंत बना दे, और शिक्षा वह, जो व्यक्ति की विचारधारा में बदलाव ले आए।

इसलिए शिक्षा की तुलना इत्र से करना कतई गलत नहीं होगा, जो अकेले दम पर पूरे समाज को महकाने का हुनर रखती है। यह इत्र सबसे महँगा है, जो किसी को मिल जाए, तो धन्य हो जाए पाने वाला भी और बाँटने वाला भी। ध्यान देने वाली बात यह है कि शिक्षा के मायने को लोग सिर्फ पढ़ने-लिखने की प्रक्रिया से जोड़कर देखते हैं, लेकिन शिक्षा के मायने सिर्फ पढ़ाई-लिखाई तक ही सीमित नहीं हैं यानि अक्षरों या शब्दकोशों की समझ होना ही शिक्षा लेने की परिभाषा नहीं है, बल्कि मानवीय मर्म या कर्म को समझना ही वास्तव मे शिक्षित होना है। अच्छे संस्कार, अच्छी आदतें, किसी के काम आने का भाव, और यहाँ तक कि किसी को जीवन के लिए अच्छी सीख देना भी तो शिक्षा का ही रूप है।

फिर यह भी जरुरी नहीं कि शिक्षित व्यक्ति ही हमें शिक्षा दे। कई बार जाने-अनजाने में अनपढ़ लोग भी हमें बहुत कुछ सिखा देते हैं। यह बात और है कि उनसे मिली हुई सीख को हम कभी सीख मानते ही नहीं हैं, क्योंकि हम में अहम् भाव कूट-कूटकर भरा हुआ है, यानि हम खुद को उनसे बड़ा मानते हैं। जीव तो कभी शिक्षा अर्जित नहीं करते, फिर भी ये हमें शिक्षित कर देते हैं। यह हम पर निर्भर करता है कि इसे अर्जित करने की समझ हम में कितनी है। छोटी-सी मड़की हमें जीवन की सबसे बड़ी शिक्षा देती है। वह जाला बनाने के दौरान बार-बार गिरती है, लेकिन थकती नहीं है और उतनी ही शिद्दत के साथ फिर दीवार के सहारे ऊपर चढ़ती है और फिर उसी जुनून के साथ जाला बुनने लगती है। यह सिलसिला तब तक चलता रहता है, जब तक कि उसका जाला पूरी तरह बनकर तैयार नहीं हो जाता। हम में से अधिकांश लोगों में इस महँगे इत्र की महक ग्रहण करने की क्षमता का क्ष भी नहीं है।

कभी नन्हीं-सी चींटी को एक जगह बैठे हुए देखा है? वह भी हमें कभी न रुकने और हमेशा अपनी राह पर आगे बढ़ते रहने की शिक्षा देती है। एक बात और, चींटियाँ अपने वजन से 10-50 गुना अधिक वजन उठा सकती हैं। इस नन्हें जीव की यह खूबी हमें सिखाती है कि भार सिर्फ और सिर्फ हमारे मन का, हमारी विचारधारा का है, शरीर की संरचना या वजन का इससे कोई लेना-देना नहीं है। क्या चींटी का यह गुण महकता इत्र नहीं है?

अंडे देने का समय नज़दीक आते ही नन्हीं-सी चिड़िया तिनका-तिनका बटोर कर घोंसला बनाने की प्रक्रिया में जूट जाती है। उसकी छोटी-सी चोंच में एक बार में एक ही तिनका आ पाता है, क्या इस बात की जानकारी उसे नहीं होती? बेशक होती है, फिर भी वह घबराती नहीं है और सैकड़ों बार उड़ान भरकर तिनके की तलाश में निकल पड़ती है, और तब तक तिनके बिनती रहती है, तब तक उसका घोंसला सबसे मजबूत स्थिति में नहीं आ जाता। इस इत्र की महक ने आपको महकाया या नहीं?

यह सबसे महँगा इत्र है, जिसकी खुशबू से सराबोर होने के लिए हमें एक रुपया भी खर्च नहीं करना पड़ता। लेकिन, वह कहते हैं न कि मुफ्त में मिला ज्ञान भी हर किसी को रास नहीं आता।

थ्री इडियट्स के इस फेमस डायलॉग से भी हमें यही समझाने की कोशिश की गई है:

“चारों तरफ ज्ञान बट रहा है, जहाँ से मिले लपेट लो”

ज्ञान लेने के लिए स्कूल की भारी-भरकम फीस भरने ही जरुरत थोड़ी न है, जो भी स्कूल पसंद है, उसकी यूनिफॉर्म खरीदो और जितना हो सके, ज्ञान बटोर लो..

इस ज्ञान को गंभीरता से लेकर उसे अपने जीवन में उतारना सिर्फ हम पर ही निर्भर करता है।

Previous Post

हजारीबाग में दिखेगा बनारस का नजारा भव्य गंगा आरती 

Next Post

निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरी इटे बच्चे हुए गंभीर रूप से घायल मुहल्लावासियों में रोष

MoreArticles

जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा और वज्रपात से सचेत रहने को लेकर जिला प्रशासन की अपील
Editorial

जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा और वज्रपात से सचेत रहने को लेकर जिला प्रशासन की अपील

22/05/2025
बचपन से ही दें सपनों को उड़ान…..
Editorial

बचपन से ही दें सपनों को उड़ान…..

20/09/2024
हर निवाले की बचत जरुरी….
Editorial

हर निवाले की बचत जरुरी….

20/09/2024
Next Post
निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरी इटे बच्चे हुए गंभीर रूप से घायल मुहल्लावासियों में रोष

निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरी इटे बच्चे हुए गंभीर रूप से घायल मुहल्लावासियों में रोष

दवा या लुट?? हर दवा के दाम को 90 परसेंट % बढ़ा कर आम जनता से क्यों वसूला जाता है?? पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं झारखण्ड आंदोलन कारी समाजसेवी फहीमुद्दीन उर्फ संजर मलिक ने उठाई आवाज

दवा या लुट?? हर दवा के दाम को 90 परसेंट % बढ़ा कर आम जनता से क्यों वसूला जाता है?? पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं झारखण्ड आंदोलन कारी समाजसेवी फहीमुद्दीन उर्फ संजर मलिक ने उठाई आवाज

28/07/2025
सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग बार संघ को दिया शानदार आधुनिक सभागार का तोहफा

सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग बार संघ को दिया शानदार आधुनिक सभागार का तोहफा

27/07/2025
रक्त दान महान दान का एक मिसाल बने हजारीबाग बड़ासी निवासी मिथिलेश मेहत

रक्त दान महान दान का एक मिसाल बने हजारीबाग बड़ासी निवासी मिथिलेश मेहत

22/07/2025
सिन्हा हेल्थ इंस्टिट्यूट -पूर्व सांसद जयंत सिन्हा की बड़ी सौगात मिलेगी विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं वो भी बेहद किफायती दरो पर MRI के लिए नहीं जाना होगा झारखण्ड के बाहर

सिन्हा हेल्थ इंस्टिट्यूट -पूर्व सांसद जयंत सिन्हा की बड़ी सौगात मिलेगी विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं वो भी बेहद किफायती दरो पर MRI के लिए नहीं जाना होगा झारखण्ड के बाहर

22/07/2025
गैलेक्सी हाई स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना वन महोत्सव, छात्रों ने दी हरियाली संरक्षण की प्रेरणा

गैलेक्सी हाई स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना वन महोत्सव, छात्रों ने दी हरियाली संरक्षण की प्रेरणा

16/07/2025
R. R BROTHERS टैक्सी शोरूम का शुभारंभ 7 जुलाई को बरही विधायक मनोज यादव द्वारा किया गया  कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह भी हुए उपस्थित

R. R BROTHERS टैक्सी शोरूम का शुभारंभ 7 जुलाई को बरही विधायक मनोज यादव द्वारा किया गया  कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह भी हुए उपस्थित

08/07/2025
  • Editor
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy Policy

© 2025 BALAJEE NEWS Website Design By: Bala Easy

No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • शिक्षा
  • राजनीति

© 2025 BALAJEE NEWS Website Design By: Bala Easy