Balajee News | balajeenews.com | बालाजी न्यूज
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • शिक्षा
  • राजनीति
No Result
View All Result

BALAJEE NEWS
No Result
View All Result

मिशन परिवार विकास अभियान में कटिहार को मिला अव्वल स्थान

01/10/2022
in Bihar, News
मिशन परिवार विकास अभियान में कटिहार को मिला अव्वल स्थान
  • सपने को साकार करने में अस्थायी साधनों के इस्तेमाल में संकोच नहीं करना चाहिए: जिलाधिकारी
  • परिवार नियोजन के लिए अस्थायी साधनों को अपनाने को लेकर बिहार में मिला पहला स्थान: सिविल सर्जन
  • गर्भनिरोधक विधियों को अपनाने में महिला एवं पुरूष नसबंदी का अहम योगदान: डीपीएम

कटिहार(बिहार):जिलाधिकारी उदयन मिश्रा ने बताया कि देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ करने में मिशन परिवार विकास अभियान का योगदान काफ़ी है। जनसंख्या वृद्धि को रोकने में हम सभी को ठोस कदम उठाना चाहिए। तभी छोटा और खुशहाल परिवार का सपना पूरा किया जा सकता है। इसके लिए परिवार नियोजन को अपनाना बेहद जरूरी है। जब आपका परिवार छोटा होगा तभी आपके पूरे परिवार के सपनों को साकार किया जा सकता है। अस्थायी साधनों के इस्तेमाल में किसी तरह का कोई संकोच नहीं करना चाहिए। इसका कोई साइड इफेक्ट या महिलाओं के स्वास्थ्य पर कोई असर भी नहीं पड़ता है। इससे जच्चा व बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ व तंदुरुस्त रहता है। मिशन परिवार विकास अभियान के दौरान डीसीएम सुरेश कुमार, डीपीसी अज़हर अमीर एवं एसीएमओ सह नोडल अधिकारी डॉ कनक रंजन सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मियों के अलावा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की आशा कार्यकर्ताओं के कारण ही इतनी बड़ी सफलता मिली है। कार्यक्रम के दौरान ही इनलोगों को डोर टू डोर भ्रमण कर जागरूक करने के लिए कहा गया था। ताकि इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक किया जा सके।

परिवार नियोजन में अस्थायी साधनों को अपनाने को लेकर बिहार में मिला पहला स्थान: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ दीनानाथ झा ने बताया कि राज्य में कटिहार ज़िले को अस्थायी रूप से परिवार नियोजन अपनाने के लिए अंतरा एवं अंतर्गर्भाशयी गर्भनिरोधक उपकरण (आईयूसीडी) वितरण में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। इतनी बड़ी क़ामयाबी मिशन परिवार विकास अभियान के तहत मिली है। इसके तहत पहले  05 से 11 सितंबर तक दंपति संपर्क अभियान चलाया गया और उसके बाद 12 से 24 सितंबर तक परिवार नियोजन पखवाड़ा का आयोजन किया गया था। ज़िले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में मेला का आयोजन एवं स्थायी तौर पर काउंटर के माध्यम से लोगों को परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधन को अपनाने के लिए जानकारी के साथ ही विभिन्न तरह के संसाधनों का वितरण भी कराया गया था। परिवार नियोजन के अस्थाई साधनों के स्टाल के माध्यम से परिवार नियोजन को अपनाने के लिए योग्य दंम्पत्तियों एवं उनके परिवार वालों को जागरूक किया जा रहा था।

गर्भनिरोधक विधियों को अपनाने में महिला एवं पुरूष नसबंदी का अहम योगदान: डीपीएम
जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम डॉ किशलय कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के दिशा-निर्देश एवं सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में 12 से 24 सितंबर तक चले मिशन परिवार विकास अभियान में कटिहार ज़िले को अव्वल स्थान प्राप्त हुआ है जो हम सभी के लिए गौरव की बात है। पहले एवं दूसरे बच्चे के बीच लेने या अपनाने वाले गर्भनिरोधक उपकरण (आईयूसीडी), प्रसव के बाद अपनाने के लिए गर्भनिरोधक उपकरण (पीपीआईयूसीडी) एवं गर्भपात के बाद गर्भनिरोधक उपकरण (पीएआईयूसीडी) में 74.5 प्रतिशत एवं अस्थायी रूप से गर्भनिरोधक विधियों को अपनाने के लिए अंतरा वितरण में लक्ष्य से अधिक 101.7 प्रतिशत के साथ पूरे बिहार में अव्वल स्थान मिला है। पुरुष नसबंदी के लिए मिले 100 की संख्या को पार करते हुए 106 पुरुषों का नसबंदी कराया गया है। महिला नसबंदी में 63.1 प्रतिशत के साथ 16 वां स्थान मिला है। गर्भनिरोधक के लिए छाया के इस्तेमाल करने में 53 प्रतिशत एवं माला-एन वितरण में 61 प्रतिशत के साथ राज्य में दूसरा स्थान मिला है। वही अस्थायी साधन में 35 प्रतिशत के साथ ईजी में चौथा स्थान तो गर्भनिरोधक कंडोम वितरण में छठा स्थान प्राप्त हुआ है।

Previous Post

पोषण माह के अंतिम दिन बरारी प्रखंड मुख्यालय में पोषण मेला का आयोजन:

Next Post

TRAI का नया आदेश! अब बिना रिचार्ज के इतने दिनों बंद नहीं होगा सिम, यूजर के शिकायत पर फैसला

MoreArticles

लोहसिंघना पुलिस की बड़ी सफलता : बिहार-झारखंड में आतंक फैलाने वाला कुख्यात अपराधी दानिश इकबाल गिरफ्तार
Bihar

06/10/2025
हजारीबाग के प्रधान कैफेटेरिया में रंगीलो रास डांडिया नाइट का होगा भव्य आयोजन
Dharm

20/09/2025
नवाबगंज के हर दिल अजीज कैसर चाचा, जोकि मुहर्रम में इमाम हुसैन की महफिल के लिए सारे शहर में विख्यात थे का रांची के  हॉस्पिटल में दुःखद निधन
Hazaribagh

13/09/2025
पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

23/08/2025
दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग
Education

07/08/2025
वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब मे शोक सभा
Hazaribagh

वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब मे शोक सभा

06/08/2025
नहीं रहे दिशोंम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मिडिया हैंडल पर साझा की दुःखद सुचना

04/08/2025
दवा या लुट?? हर दवा के दाम को 90 परसेंट % बढ़ा कर आम जनता से क्यों वसूला जाता है?? पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं झारखण्ड आंदोलन कारी समाजसेवी फहीमुद्दीन उर्फ संजर मलिक ने उठाई आवाज
Crime

28/07/2025
Next Post
TRAI का नया आदेश! अब बिना रिचार्ज के इतने दिनों बंद नहीं होगा सिम, यूजर के शिकायत पर फैसला

TRAI का नया आदेश! अब बिना रिचार्ज के इतने दिनों बंद नहीं होगा सिम, यूजर के शिकायत पर फैसला

लोहसिंघना पुलिस की बड़ी सफलता : बिहार-झारखंड में आतंक फैलाने वाला कुख्यात अपराधी दानिश इकबाल गिरफ्तार

लोहसिंघना पुलिस की बड़ी सफलता : बिहार-झारखंड में आतंक फैलाने वाला कुख्यात अपराधी दानिश इकबाल गिरफ्तार

06/10/2025
हजारीबाग के प्रधान कैफेटेरिया में रंगीलो रास डांडिया नाइट का होगा भव्य आयोजन

हजारीबाग के प्रधान कैफेटेरिया में रंगीलो रास डांडिया नाइट का होगा भव्य आयोजन

20/09/2025
नवाबगंज के हर दिल अजीज कैसर चाचा, जोकि मुहर्रम में इमाम हुसैन की महफिल के लिए सारे शहर में विख्यात थे का रांची के  हॉस्पिटल में दुःखद निधन

नवाबगंज के हर दिल अजीज कैसर चाचा, जोकि मुहर्रम में इमाम हुसैन की महफिल के लिए सारे शहर में विख्यात थे का रांची के  हॉस्पिटल में दुःखद निधन

13/09/2025
पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

23/08/2025
दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग

दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग

07/08/2025
वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब मे शोक सभा

वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब मे शोक सभा

06/08/2025
  • Editor
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy Policy

© 2025 BALAJEE NEWS Website Design By: Bala Easy