Balajee News | balajeenews.com | बालाजी न्यूज
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • शिक्षा
  • राजनीति
No Result
View All Result

BALAJEE NEWS
No Result
View All Result

अंधेपन और दृष्टिहीन व्यक्तियों के बीच जागरूकता बढ़ाने को लेकर अंतरराष्ट्रीय दृष्टि दिवस का आयोजन

13/10/2022
in Bihar, News
अंधेपन और दृष्टिहीन व्यक्तियों के बीच जागरूकता बढ़ाने को लेकर अंतरराष्ट्रीय दृष्टि दिवस का आयोजन

पूर्णिया(बिहार):मनुष्य की आंखों की सेहत और बच्चों में दृष्टि से जुड़ी हुई सभी तरह की समस्याओं और बढ़ती उम्र के साथ बुजुर्गों में दृष्टिहीन होने की स्थिति में ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय दृष्टि दिवस मनाया जाता है। पूरे विश्व में हर आयु वर्ग के लगभग एक अरब लोगों को नजदीकी या दूर की दृष्टि कमजोर होती है। पूरी दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है जहां पर लगभग 20% से अधिक नेत्रहीन आबादी निवास करती है। जिसको लेकर प्रत्येक वर्ष अक्टूबर महीने के दूसरे गुरुवार को विश्व दृष्टि दिवस यानी वर्ल्ड साइट डे मनाया जाता है। यह एक अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम है जो अंधेपन और दृष्टिहीन व्यक्तियों के विषय में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल परिसर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। प्रभारी सिविल सर्जन डॉ मोहम्मद साबिर, गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ वीपी अग्रवाल एवं डीपीएम ब्रजेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया गया। इस अवसर पर संजय वर्मा, राजीव रंजन, अविनाश सहाय, राजकुमार भारती, प्रमोद कुमार, नेत्र सहायक सुन्दरकान्त, दिवाकर दिवा सिफार के धर्मेंद्र रस्तोगी सहित एएनएम स्कूल की दर्जनों छात्राएं उपस्थित थी।

आंखों की रोशनी को बचाने के लिए इलेक्ट्रानिक उपकरणों से दूरी बनाएं: सिविल सर्जन

प्रभारी सिविल सर्जन डॉ मोहम्मद साबिर ने बताया कि बग़ैर आंखों के हमारा जीवन अधूरा सा लगता है, वहीं आंखों की सहायता से कोई भी चीज आसानी से किया जा सकता हैं। इसलिए आंखों के विषय में जागरूकता बढ़ाने एवं नेत्रहीन लोगों के जीवन के तकलीफों के संबंध में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने के लिए ही आज का दिन बनाया गया है। अगर आंखों की रोशनी को बचाना है तो इलेक्ट्रानिक उपकरणों को अत्यधिक महत्व नहीं देना चाहिए। अधिक से अधिक शुद्ध पेयजल पीने से आंखों की रोशनी को सुरक्षित रखा जा सकता है। आंखों में नमी और ताजगी बनाये रखने में पानी की आवश्यकता ज्यादा होती है।

विटामिन ए आंखों की रोशनी के लिए बेहद जरूरी: डॉ वीपी अग्रवाल

ग़ैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ विष्णु प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि आंखों की रोशनी के लिए विटामिन ए बेहद जरूरी होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, विटामिन ए बच्चों के आंखों की रोशनी तथा उनके शारीरिक विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है। विटामिन ए प्राप्त करने के प्राकृतिक तरीकों को अपनाने के साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाने वाली विटामिन ए की खुराक भी दी जाती हैं। विटामिन ए की खुराक बच्चों के रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। बच्चों के खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी एवं ताजी सब्जियां और पीली एवं नारंगी रंग के फल आदि को शामिल करना बेहतर होता हैं। पालक और गाजर में विटामिन ए अत्यधिक मात्रा में पाया जाता है। अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के समय आंखों की जांच जरूर करानी चाहिए। कम से कम छः महीने या साल में एक बार बच्चों के आंखों की जांच अनिवार्य रूप से कराना चाहिए। बच्चों से समय-समय पर आंखों की रोशनी को लेकर पूछताछ या जानकारी लेते रहनी चाहिए।

“अपनी आंखों से प्यार करो” थीम के तहत मनाया गया अंतराष्ट्रीय दृष्टि दिवस: डीपीएम

जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीएम ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय दृष्टि दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य अंधेपन और आंखों से जुड़े दृष्टि दोषों को लेकर लोगों को जागरूक करना है। अंतराष्ट्रीय स्वयं सेवी संगठन लायंस इंटरनेशल क्लब द्वारा इसकी शुरुआत की गई थी। प्रत्येक वर्ष अलग-अलग थीम के माध्यम से इसे मनाया जाता है। इस वर्ष का थीम “लव योर आईज” यानी “अपनी आंखों से प्यार करो” है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को आंखों की नियमित जांच, उपचार एवं जरूरी परहेज को लेकर जागरूक किया जाता है।

Previous Post

JPSC अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों को मिलने से किया इंकार कहा यह पब्लिक ऑफिस नहीं मैं आप लोगों से यहां नहीं मिल सकती

Next Post

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर बम की सूचना मिलने से मचा हड़कंप, मॉस्को से आई फ्लाइट की हो रही चेकिंग

MoreArticles

लोहसिंघना पुलिस की बड़ी सफलता : बिहार-झारखंड में आतंक फैलाने वाला कुख्यात अपराधी दानिश इकबाल गिरफ्तार
Bihar

06/10/2025
हजारीबाग के प्रधान कैफेटेरिया में रंगीलो रास डांडिया नाइट का होगा भव्य आयोजन
Dharm

20/09/2025
नवाबगंज के हर दिल अजीज कैसर चाचा, जोकि मुहर्रम में इमाम हुसैन की महफिल के लिए सारे शहर में विख्यात थे का रांची के  हॉस्पिटल में दुःखद निधन
Hazaribagh

13/09/2025
पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

23/08/2025
दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग
Education

07/08/2025
वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब मे शोक सभा
Hazaribagh

वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब मे शोक सभा

06/08/2025
नहीं रहे दिशोंम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मिडिया हैंडल पर साझा की दुःखद सुचना

04/08/2025
दवा या लुट?? हर दवा के दाम को 90 परसेंट % बढ़ा कर आम जनता से क्यों वसूला जाता है?? पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं झारखण्ड आंदोलन कारी समाजसेवी फहीमुद्दीन उर्फ संजर मलिक ने उठाई आवाज
Crime

28/07/2025
Next Post
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर बम की सूचना मिलने से मचा हड़कंप, मॉस्को से आई फ्लाइट की हो रही चेकिंग

दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर बम की सूचना मिलने से मचा हड़कंप, मॉस्को से आई फ्लाइट की हो रही चेकिंग

लोहसिंघना पुलिस की बड़ी सफलता : बिहार-झारखंड में आतंक फैलाने वाला कुख्यात अपराधी दानिश इकबाल गिरफ्तार

लोहसिंघना पुलिस की बड़ी सफलता : बिहार-झारखंड में आतंक फैलाने वाला कुख्यात अपराधी दानिश इकबाल गिरफ्तार

06/10/2025
हजारीबाग के प्रधान कैफेटेरिया में रंगीलो रास डांडिया नाइट का होगा भव्य आयोजन

हजारीबाग के प्रधान कैफेटेरिया में रंगीलो रास डांडिया नाइट का होगा भव्य आयोजन

20/09/2025
नवाबगंज के हर दिल अजीज कैसर चाचा, जोकि मुहर्रम में इमाम हुसैन की महफिल के लिए सारे शहर में विख्यात थे का रांची के  हॉस्पिटल में दुःखद निधन

नवाबगंज के हर दिल अजीज कैसर चाचा, जोकि मुहर्रम में इमाम हुसैन की महफिल के लिए सारे शहर में विख्यात थे का रांची के  हॉस्पिटल में दुःखद निधन

13/09/2025
पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

23/08/2025
दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग

दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग

07/08/2025
वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब मे शोक सभा

वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब मे शोक सभा

06/08/2025
  • Editor
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy Policy

© 2025 BALAJEE NEWS Website Design By: Bala Easy