Moscow-Delhi flight Bomb Threat: मॉस्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद विमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया गया। फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर तड़के 3.20 बजे लैंडिंग हुई, जिसके बाद जांच की जा रही है।
सुरक्षित उतारे गए सभी यात्री
रात करीब 11:15 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर फोन से सूचना मिली कि मास्को से दिल्ली आ रही फ्लाइट में बम है। इसके बाद फ्लाइट को आनन-फानन में दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के रनवे नंबर 29 पर लैंड करवाया गया। फ्लाइट में 386 यात्री और 16 क्रू मेंबर्स सवार थे।
विमान में कुछ नहीं मिला
लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाला गया। इसके बाद विमान की जांच की गई। बम स्क्वायड की सेवाएं ली गईं। बाद में यह सूचना महज अफवाह साबित हुई।