झारखंड में डेंगू अपने पांव पसार रहा है। चार दिनों में रिम्स में भर्ती मरीजों की संख्या दोगुनी गई है। डेंगू वार्ड में एक पुलिस जवान समेत 13 मरीज भर्ती हैं। लक्षण के आधार पर इलाज चल रहा है। राज्य में इस साल अब तक 60 मरीजा में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। रिम्स के अलावा अन्य निजी अस्पताला में इसका इलाज कराया रांची जिले में डेंगू के जितने मरीज मिले हैं, उनमें अधिकतर हिंदपीढ़ी इलाके के हैं। इसके अलावे रातू रोड के मधुकम से भी डेंगू के मरीज पाए गए|
निगम की ओर से हर वार्ड में चार हैंड हैंडल से कीटनाशक के छिड़काव की बात कही जा रही है। चार जोन में बांटकर फॉगिंग का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत है कि डेंगू तेजी से फैल रहा है। अगर समय रहते इसकी तैयारी कर ली जाती तो आज लोगों में इतना डर नहीं होता। हैं। हिंदपीढ़ी इलाके में हर साल डेंगू के अधिक मरीज मिलते हैं।