80 करोड़ से ज्यादा लोग भूखे सो जाते हैं, 84 लाख करोड़ का खाना बर्बाद, भारतीय भी पीछे नहीं… 

– सालभर में हर व्यक्ति औसतन 79 किलो खाना बर्बाद कर देता है, जिसमे चीन सबसे आगे है। 

 – दुनियाभर में सालाना 1 अरब टन से ज्यादा अनाज बर्बाद होता है। 

– जबकि, दुनिया में अब भी करीब 80 करोड़ लोग भूखे ही सोते हैं। 

बालाजी न्यूज़ डेस्क: ये चौकाने वाल्व आंकड़े दिखाते हैं कि जहां एक ओर लोगों को पेटभर कहना नहीं मिल पा रहा है वहीं , वहां हर साल हर व्यक्ति औसतन 79 किलो खाने को बर्बाद कर देता है। 

‘फूड वेस्ट इंडेक्स रिपोर्ट 2024’ में कई बाते सामने आई है।  इसमें 2022 के आंकड़े लिए गए हैं। इसमें बताया गया है कि 2022 में दुनियाभर में सालभर में 1.05 अरब टन अनाज बर्बाद हो गया था। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि खाने की बर्बादी सिर्फ अमीर या बड़े देशों तक ही सीमित नहीं है। बल्कि, छोटे और गरीब देशों में भी लगभग उतनी ही बर्बादी हो रही है। हालांकि, शहरों की तुलना में गांवों में खाने की बर्बादी कम है। उसकी एक वजह ये भी है कि शहरों की तुलना में गांवों में पालतू जानवर ज्यादा होते हैं और खाना उनमें बंट जाता है। इस कारण शहरों के मुकाबले गांवों में खाना उतना बर्बाद नहीं होता।

रिपोर्ट में कहा गया है कि, 2022 में सालभर में 1.05 अरब टन खाना बर्बाद हो गया. यानी, जितना खाना लोगों के लिए उपलब्ध था, उसमें से 19 फीसदी बर्बाद हो गया। इस हिसाब से सालभर में 1 ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग 84 लाख करोड़ रुपये का खाना बर्बाद हो गया। 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि, खाने की सबसे ज्यादा बर्बादी परिवारों में हैं। 63.1 करोड़ टन यानी 60 फीसदी खाना परिवारों में ही बर्बाद हुआ। 29 करोड़ टन खाना फूड सर्विस सेक्टर और 13 करोड़ टन रिटेल सेक्टर में बर्बाद हुआ।  2022 में औसतन दुनियाभर में हर व्यक्ति ने 79 किलो खाना बर्बाद किया। अमीर देशों के मुकाबले गरीब देशों में महज 7 किलो खाने की बर्बादी कम हुई। 

लगभग 80 करोड़ लोग भूखे

खाने की ये बर्बादी तब है, जब दुनियाभर में 78.3 करोड़ से ज्यादा लोग भूखे पेट सो जाते हैं। इतना ही नहीं, दुनियाभर में इंसानों की एक तिहाई आबादी पर भी खाद्य संकट मंडरा रहा है। 

भारतीय भी पीछे नहीं…

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में बताया गया है कि हर साल हर भारतीय औसतन 55 किलो खाना बर्बाद कर देता है।  इस हिसाब से भारतीय परिवारों में सालाना 7.81 करोड़ टन से ज्यादा अनाज बर्बाद हो जाता है। 

रिपोर्ट के अनुसार भारत के पड़ोसी मुल्कों में खाने की सबसे ज्यादा बर्बादी चीन में होती है। चीन में हर व्यक्ति सालभर में औसतन 76 किलो खाना बर्बाद करता है।  इस हिसाब से वहां सालभर में परिवारों में 10.86 करोड़ टन खाना बर्बाद हो जाता है। 

पाकिस्तान में वैसे तो हर व्यक्ति सालाना औसतन 130 किलो खाना बर्बाद करता है, लेकिन वहां सालभर में 3.07 करोड़ टन खाना बर्बाद होता है। 

इसी तरह बांग्लादेश में 1.41 करोड़ टन, अफगानिस्तान में 52.29 लाख टन, नेपाल में 28.31 लाख टन, श्रीलंका में 16.56 लाख टन और भूटान में 15 हजार टन से ज्यादा खाना हर साल बर्बाद हो जाता है। 

Exit mobile version