रूस से ज्यादा है भारत के पास विदेशी मुद्रा भंडार, 2 साल के हाइएस्ट लेवल पर पहुंचा

भारत दुनिया के उन टॉप-5 देशों में शामिल है, जिनका फॉरेक्स रिजर्व सबसे ज्यादा है।

बालाजी न्यूज: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले कुछ हफ्तों से लगातार उछाल देखने को मिल रही है। 22 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में फॉरेक्स रिजर्व 140 मिलियन डॉलर की तेजी के साथ 642.63 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। पिछले दो साल में विदेशी मुद्रा भंडार का ये सबसे उच्चतम स्तर है। बता दें कि भारत दुनिया के उन टॉप-5 देशों में शामिल है, जिनका फॉरेक्स रिजर्व सबसे ज्यादा है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा 29 मार्च 2024 यानी शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश का फॉरेक्स रिजर्व अब 642.63 अरब डॉलर हो गया है। इस दौरान विदेशी करेंसी एसेट्स 123 मिलियन डॉलर घटकर 568.26 बिलियन डॉलर पर आ गया। हालांकि, गोल्ड रिजर्व में उछाल देखने को मिला है। गोल्ड रिजर्व 347 मिलियन डॉलर बढ़कर 51.48 बिलियन डॉलर पहुंच गया है। वहीं SDR में कमी आई है और ये 57 मिलियन डॉलर घटकर 18.21 बिलियन डॉलर रहा है। IMF के पास रिजर्व भी 27 मिलियन डॉलर की कमी के साथ 4.66 बिलियन डॉलर रहा है।

दुनिया में सबसे ज्यादा Forex Reserve वाले देश

1- चीन – 3225 अरब डॉलर

2- जापान – 1,281 अरब डॉलर

3- स्विट्जरलैंड – 868 अरब डॉलर

4- भारत – 642 अरब डॉलर

5- रूस – 594 अरब डॉलर

Exit mobile version