एस एल गुप्ता मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अंतिम सोमवारी को बुढवा महादेव में भक्ति गीत- संगीत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भक्ति कार्यक्रम से सावन के महीने में जीवन में अभीष्ट लाभ की प्राप्ति होती है : राकेश गुप्ता

एस एल गुप्ता मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पवित्र श्रावण मास की अंतिम सोमवारी को शहर के प्राचीन बुढवा महादेव स्थित माँ वैष्णव मंदिर प्रांगण में भक्ति गीत- संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्ति गीत- संगीत कार्यक्रम में चंदन कुमार चौबे के नेतृत्व में रागा म्युजिकल ग्रुप के छात्रों ने गिटार के माध्यम से भक्ति गीत- संगीत पेश किया। गिटार सहित अन्य वाद्ययंत्रों के साथ छात्रों ने भक्ति गीत- संगीत के माध्यम से समा बांध दिया। इस दौरान संस्थान द्वारा महा भोग प्रसाद का वितरण किया गया। एस एल गुप्ता मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष उर्मिला गुप्ता ने प्रसाद वितरण की शुरुआत की। जिसमें एक हजार सहित कई श्रद्धालुओं ने महाभोग का प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर एस एल गुप्ता मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक राकेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भक्ति कार्यक्रम से सावन के महीने में जीवन में अभीष्ट लाभ की प्राप्ति होती है। सावन का मास पावन होने के साथ हर दिन शुभकारी होता है। भक्ति कार्यक्रम व पूजा – पाठ से भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती प्रशन्न होते हैं। जीवन में चमत्कारी बदलाव आता है। बौद्धिक एवं समाजिकता का भाव का विकास होता है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से सभी के लिए सुख एवं शांति की मंगल कामना की। मौके पर सोहन गुप्ता, पूर्वी गुप्ता, मनीषा गुप्ता, प्रिया नंदनी, उद्दी राज, काव्य, सहयोगी सुमित सोंधी उर्फ ​​रिंकू सोंधी, माणिक चक्रवर्ती, विशाल वर्मा, चंदन चौबे, डॉ. आनंद साही, ऋषि कुमार, कार्तिक पांडे, मनोज पांडे सचिन कुमार नग्गा, साक्षी राणा, भैया असीम कुमार, अमर कांत, विनोद गुप्ता, अंशु कुमारी, पूर्णिमा कुमारी, प्रेरणा कुमारी, गुड़िया कुमारी, रानी कुमारी, श्रेया आनंद, पूजा देव, पूजा कुमारी, अपूर्व मुर्मू, देव शिखर, राज नंदनी, मोनू कुमार, सूर्यम जायसवाल, सिद्धांत जयसवाल, त्रिनाभ सिन्हा, त्रिसर सिन्हा, अभिनव भार्गव एवं आद्विक गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version