Balajee News | balajeenews.com | बालाजी न्यूज
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • शिक्षा
  • राजनीति
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • शिक्षा
  • राजनीति
No Result
View All Result
Balajee News | balajeenews.com | बालाजी न्यूज
BALAJEE NEWS
No Result
View All Result

जम्मूकश्मीर में चुनाव की घोषणा के बाद अब्दुल्ला परिवार की नेशनल कांफ्रेंस के साथ कांग्रेस की गठबंधन के फैसले पर बाबूलाल मरांडी ने उठाए गंभीर सवाल

24/08/2024
in News

कहा #कांग्रेस पार्टी देश की एकता और सुरक्षा को सत्ता की लालच में खतरे में डालती रही है, अब्दुल्ला परिवार से गठबंधन कर कांग्रेस ने अपने राष्ट्र विरोधी मंसूबे को फिर उजागर कर दिया

झारखंड में भी #जेएमएम और #राजद की कांग्रेस के साथ है सरकार तो इन्हें भी इस मामले पर झारखंडियों को जवाब ज़रूर देना चाहिए – बाबूलाल मरांडी

झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री सह झारखंड प्रदेश के #भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राजधानी रांची से अपने गृह क्षेत्र गिरिडीह जिले के तीसरी प्रखंड स्थित ग्राम खोदाईबाग जाने के क्रम में हजारीबाग के नेशनल हाइवे स्थित भारत माता चौक के समीप अवस्थित होटल गीतांजलि पैराडाइज सभागार में शनिवार को एक प्रेस- वार्ता को संबोधित किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के मुकुट जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए कलंक मिटाने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रकट की थी और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित हो चुकी है। यह चुनाव न केवल जम्मू कश्मीर के लोगों बल्कि लोकतंत्र में आस्था रखने वाले हर भारतीय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। दुनिया भर की निगाह आज इस और लगी हुई है। ऐसे महत्वपूर्ण चुनाव में हिंदी गठबंधन का नेतृत्व कर रही कांग्रेस ने अब्दुल्ला एंड सन फैमिली प्राइवेट लिमिटेड की नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन करके फिर एक बार अपने राष्ट्र विरोधी मंसूबे को उजागर कर दिया है।

बीजेपी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस पार्टी और उसके राष्ट्र विरोधी एजेंडा पर कई सवाल उठाए और कांग्रेस एवं उनकी मानसिकता को बेनकाब किया। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो बार-बार देश की एकता और सुरक्षा को सत्ता की लालच में खतरे में डालती रही है उसी कांग्रेस ने एक बार फिर अपनी सत्ता की भूख के लिए देश को दाव पर लगा दिया है। बाबूलाल मरांडी ने अब्दुल्ला परिवार की नेशनल कांफ्रेंस के साथ जम्मू कश्मीर चुनाव में कांग्रेस के गठबंधन पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस जम्मू कश्मीर के लिए अलग झंडा के वादे का समर्थन करती है? क्या राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी, नेशनल कांफ्रेंस के उसे फैसले का समर्थन करते हैं जिसमें धारा 370 और 35 ए को बहाल कर जम्मू कश्मीर को फिर से अशांति और आतंकवाद के दौर में धकेलना की बात की जा रही है? क्या कांग्रेस एक बार फिर अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान से बातचीत का समर्थन करती है, बजाय इसके कि वो कश्मीर के युवाओं से संवाद करें? क्या कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी, नेशनल कांफ्रेंस के उसे फैसले का समर्थन करते हैं जिसमें ‘एलओसी ट्रेड’ के माध्यम से पाकिस्तान के साथ व्यापार की शुरुआत की जाएगी, जिससे आतंकवाद और उसकी व्यवस्था को पोषित किया जाएगा? क्या कांग्रेस, आतंकवादियों और पत्थरबाजों के रिश्तेदारों को सरकारी नौकरियों में पुनः बहाल करने के पक्ष में है जिससे आतंकवाद, उग्रवाद और हड़तालों का दौर वापस आएगा? इस गठबंधन ने कांग्रेस की आरक्षण विरोधी सोच को उजागर कर दिया है। क्या कांग्रेस दलितों, गुज्जरों, बकरवालों और पहाड़ी समुदायों के लिए आरक्षण समाप्त करने के नेशनल कांफ्रेंस के वादे का समर्थन करती है, जिससे उन पर अन्याय हो? क्या कांग्रेस चाहती है कि ‘शंकराचार्य पर्वत’ को ‘ तख्त ए सुलेमान’ और ‘हरी पर्वत’ को ‘कोह-ए-मरान’ के नाम से जाना जाय? क्या कांग्रेस जम्मू कश्मीर की अर्थव्यवस्था को फिर से भ्रष्टाचार में धकेलना और पाकिस्तान समर्थित परिवारों को सौंपने की राजनीति का समर्थन करती है? क्या कांग्रेस पार्टी जम्मू और घाटी के बीच भेदभावपूर्ण राजनीति का समर्थन करती है? क्या कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी, नेशनल कांफ्रेंस की इस विभाजनकारी राजनीति का समर्थन करते हैं जिसमें कश्मीर को स्वायत्तता देने की बात की जा रही है? ऐसे कई सवालों के साथ बाबूलाल मरांडी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से इन सवालों के जवाब मांगे और कहा कि देश की जनता को इन सवालों का जवाब कांग्रेस पार्टी को देना चाहिए। जनता जानना चाहती है की क्या उनकी सोच देश की एकता और अखंडता के साथ है या फिर वह सिर्फ सत्ता की लालच में देश की सुरक्षा और भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बाबूलाल मरांडी ने कहा की झारखंड प्रदेश में झामुमो और राजद का कांग्रेस के साथ गठबंधन है ऐसे में इन्हें भी झारखंड की जनता को इन सवालों का जवाब देना चाहिए अन्यथा आने वाले समय में इंडी गठबंधन को जनता का करारा तमाचा ज़रूर मिलेगा।

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के बाबत बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सरकार ठगी कर रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में इन्होंने कई घोषणाएं किया जो अब तक पुरे नहीं हुए। झारखंड की माता- बहनों को सब पता है जब निराश होंगी तो आने वाले विधानसभा चुनाव में उसका जवाब भी जरूर देंगी। बाबूलाल मरांडी ने यह भी कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी के द्वारा देश के 80 करोड़ जनता को मुफ्त में अनाज, किसानों को कृषि सम्मान योजना के तहत राशि पर 3 करोड लोगों को पाली किस्त में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जा रहा है। जहां-जहां भाजपा का सरकार है मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में लोगों से चुनाव में जो वादा किया उसे बखूबी निभाया जा रहा है। झारखंड में भी भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनेगी और जनता से किए हर वादे हम पूरा ज़रूर करेंगे।

प्रेस-वार्ता में विशेषरूप से भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद, भैया अभिमन्यु प्रसाद, भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजकरण पांडेय, भाजपा नेता अनिल मिश्रा, जयनारायण प्रसाद, दिनेश सिंह राठौड़, विजय कुमार, किशोरी राणा, श्री झा, कटकमसांडी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, मुखिया नारायण साव, दामोदर प्रसाद, महेश प्रसाद, समाजसेवी अविनाश गोप, रंजन चौधरी, माईकल, मिंकु गुप्ता, रवि यादव, टिंकू यादव, दीपू यादव, सुधीर पांडेय, प्रकाश कुमार सहित अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्तागण उपस्थित रहें समवादाता मिराज खान की रिपोर्ट

Previous Post

मुख्यमंत्री ने 15 लाख महिलाओं के खाते में भेजी सम्मान राशि, बोले-नारी सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठा रही सरकार

Next Post

दिनांक 25.08.2024 को आवासीय कार्यालय में आयोजित अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग द्वारा सभी थाना प्रभारीयों एवं पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर दिशानिर्देश दिया गया.

MoreArticles

नहीं रहे दिशोंम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मिडिया हैंडल पर साझा की दुःखद सुचना
Hazaribagh

नहीं रहे दिशोंम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मिडिया हैंडल पर साझा की दुःखद सुचना

04/08/2025
दवा या लुट?? हर दवा के दाम को 90 परसेंट % बढ़ा कर आम जनता से क्यों वसूला जाता है?? पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं झारखण्ड आंदोलन कारी समाजसेवी फहीमुद्दीन उर्फ संजर मलिक ने उठाई आवाज
Crime

दवा या लुट?? हर दवा के दाम को 90 परसेंट % बढ़ा कर आम जनता से क्यों वसूला जाता है?? पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं झारखण्ड आंदोलन कारी समाजसेवी फहीमुद्दीन उर्फ संजर मलिक ने उठाई आवाज

28/07/2025
सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग बार संघ को दिया शानदार आधुनिक सभागार का तोहफा
Education

सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग बार संघ को दिया शानदार आधुनिक सभागार का तोहफा

27/07/2025
रक्त दान महान दान का एक मिसाल बने हजारीबाग बड़ासी निवासी मिथिलेश मेहत
Dharm

रक्त दान महान दान का एक मिसाल बने हजारीबाग बड़ासी निवासी मिथिलेश मेहत

22/07/2025
सिन्हा हेल्थ इंस्टिट्यूट -पूर्व सांसद जयंत सिन्हा की बड़ी सौगात मिलेगी विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं वो भी बेहद किफायती दरो पर MRI के लिए नहीं जाना होगा झारखण्ड के बाहर
Education

सिन्हा हेल्थ इंस्टिट्यूट -पूर्व सांसद जयंत सिन्हा की बड़ी सौगात मिलेगी विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं वो भी बेहद किफायती दरो पर MRI के लिए नहीं जाना होगा झारखण्ड के बाहर

22/07/2025
गैलेक्सी हाई स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना वन महोत्सव, छात्रों ने दी हरियाली संरक्षण की प्रेरणा
Education

गैलेक्सी हाई स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना वन महोत्सव, छात्रों ने दी हरियाली संरक्षण की प्रेरणा

16/07/2025
R. R BROTHERS टैक्सी शोरूम का शुभारंभ 7 जुलाई को बरही विधायक मनोज यादव द्वारा किया गया  कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह भी हुए उपस्थित
Entertainment

R. R BROTHERS टैक्सी शोरूम का शुभारंभ 7 जुलाई को बरही विधायक मनोज यादव द्वारा किया गया  कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह भी हुए उपस्थित

08/07/2025
कोनहरा कला में 10 वर्षों से चल रहे विनाश कारी खनन कार्य को बंद कराने की मांग
Crime

कोनहरा कला में 10 वर्षों से चल रहे विनाश कारी खनन कार्य को बंद कराने की मांग

11/06/2025
Next Post

दिनांक 25.08.2024 को आवासीय कार्यालय में आयोजित अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग द्वारा सभी थाना प्रभारीयों एवं पुलिस पदाधिकारियों को विभिन्न बिंदुओं पर दिशानिर्देश दिया गया.

नहीं रहे दिशोंम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मिडिया हैंडल पर साझा की दुःखद सुचना

नहीं रहे दिशोंम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मिडिया हैंडल पर साझा की दुःखद सुचना

04/08/2025
दवा या लुट?? हर दवा के दाम को 90 परसेंट % बढ़ा कर आम जनता से क्यों वसूला जाता है?? पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं झारखण्ड आंदोलन कारी समाजसेवी फहीमुद्दीन उर्फ संजर मलिक ने उठाई आवाज

दवा या लुट?? हर दवा के दाम को 90 परसेंट % बढ़ा कर आम जनता से क्यों वसूला जाता है?? पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं झारखण्ड आंदोलन कारी समाजसेवी फहीमुद्दीन उर्फ संजर मलिक ने उठाई आवाज

28/07/2025
सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग बार संघ को दिया शानदार आधुनिक सभागार का तोहफा

सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग बार संघ को दिया शानदार आधुनिक सभागार का तोहफा

27/07/2025
रक्त दान महान दान का एक मिसाल बने हजारीबाग बड़ासी निवासी मिथिलेश मेहत

रक्त दान महान दान का एक मिसाल बने हजारीबाग बड़ासी निवासी मिथिलेश मेहत

22/07/2025
सिन्हा हेल्थ इंस्टिट्यूट -पूर्व सांसद जयंत सिन्हा की बड़ी सौगात मिलेगी विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं वो भी बेहद किफायती दरो पर MRI के लिए नहीं जाना होगा झारखण्ड के बाहर

सिन्हा हेल्थ इंस्टिट्यूट -पूर्व सांसद जयंत सिन्हा की बड़ी सौगात मिलेगी विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं वो भी बेहद किफायती दरो पर MRI के लिए नहीं जाना होगा झारखण्ड के बाहर

22/07/2025
गैलेक्सी हाई स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना वन महोत्सव, छात्रों ने दी हरियाली संरक्षण की प्रेरणा

गैलेक्सी हाई स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना वन महोत्सव, छात्रों ने दी हरियाली संरक्षण की प्रेरणा

16/07/2025
  • Editor
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy Policy

© 2025 BALAJEE NEWS Website Design By: Bala Easy

No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • शिक्षा
  • राजनीति

© 2025 BALAJEE NEWS Website Design By: Bala Easy