पीडीएस डीलर 10के बाद कभी भी हड़ताल पर जाएंगेहजारीबाग फेयर प्राइस डीलर शॉप एशोसियन के आव्हान पर हजारीबाग जिला अध्यक्ष नंदू प्रसाद की अध्यक्षता में आज 4 सितंबर को वार्ड विकास केंद्र दीपू गढ़ा में एक दिवसीय हड़ताल सम्बन्धित बैठक रखा गया । हजारीबबाग के सभी प्रखंडों के अध्यक्ष, सचिव एवम जिला के सभी पदाधिकार उपस्थित हुवे। सरकार के द्वारा डीलरों के साथ किया गया वादा से मुकरना एवम डीलर अपनी विभिन्न मांगो के समर्थन में राज्य सरकार के खिलाफ 10 सितंबर से।अनिश्चित कालिन हड़ताल पर जाने केलिए पूर्ण तयारी में हैं। जिला अध्यक्ष नंदू प्रसाद ने कहा की अगर हमारी मांगे सरकार 10 सितम्बर तक विचार नही करती है तो 10 तारिख के बाद पुरे झारखंड के 25000 जनवितरण विक्रेता अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चलेजंगें। हजारीबाग डीलर संघ के महा सचिव सुनिल सिन्हा ने कहां की राज्य सरकार की ढुलमुल नीतियों से झारखंड के 25000 पीडीएस डीलर हड़ताल पर जाने के लिए विबस है। सदर प्रखंड अध्यक्ष धानेश्वर मेहता ने कहां की हमारी मुख्य मांगे में अनुकम्पा पूर्ण की भांति बहाल , एवम मानदेय दिया जाए।

Exit mobile version