गणपति पूजा के आयोजन में शरीक हुए कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनोद कुशवाहा


— सुख समृद्धि एवं शांति के लिए किया प्रार्थना
हज़ारीबाग । सदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सदर प्रखंड के ग्राम बभनबै, मुकुंदगंज एवं नयाखाप में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से गणपति पूजा मनाया गया जिसमें हजारो श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया साथ ही साथ भंडारा का आयोजन हुआ। इस पूजा अर्चना में झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव विनोद कुशवाहा शरीक हुए और विनोद कुशवाहा ने प्रसाद वितरण किया।
इस अवसर पर श्री कुशवाहा ने हजारीबाग में सुख समृद्धि एवं शांति के लिए प्रार्थना किया। श्री कुशवाहा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हजारीबाग में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। कहा कि हजारीबाग में प्रेम और भाईचारा बना रहे इसकी मिसाल पेश की गई़। कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष प्रजापति,अजय प्रजापति, पप्पू प्रजापति, कल्लू प्रजापति खेलावन प्रजापति, धर्मेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, नरेश कुमार, सोनू, संदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, उमेश यादव, अजीत कुमार, चरखा कुमार, गोलू कुमार,विशाल कुमार, बादल कुमार, राजेश प्रजापति,नरेश प्रजापति, सोनू कुमार, विवेक कुमार, विकास कुमार, अभिषेक कुमार, राजू गोप, वार्ड सदस्य प्रेम प्रजापति, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि पंकज प्रजापति, वार्ड सदस्य गंगो प्रजापति का सराहनीय योगदान रहा।

CHIEF REPORTER

MERAJ KHAN WARSI

Exit mobile version