झारखंड बीजेपी के प्रभारी और राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई आज पहुँचे हज़ारीबाग

झारखंड बीजेपी के प्रभारी और राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई का आज हजारीबाग के पुराना स्टैंड चौक पर जोरदार स्वागत किया गया। रांची से इटखोरी जाते समय, वाजपेई का स्वागत जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह और अन्य पार्टी सदस्यों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर, वाजपेई और सिंह ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वागत समारोह में भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष टोनी जैन, और जिले के कई प्रमुख नेता शामिल थे।

Chief Reporter Meraj Khan

Exit mobile version