झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव के समीप रविवार दोपहर चाल धंसने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। वहीं दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। मृत सभी बच्चियां बिलासपुर गांव की रहने वाली हैं। घटना की सूचना पाकर दल बल के साथ मौके पर पुलिस निरीक्षक लव कुमार व थाना प्रभारी विनोद कुमार पहुंचे. अधिकारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से जेसीबी के मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया. जिसके बाद इलाज के लिए सभी को स्वास्थ्य उपकेंद्र प्रतापपुर लाया गया। लेकिन इसी दौरान एक बच्ची समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई। जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेजा है। सभी महिलाएं प्रतापपुर थाना क्षेत्र के हुमाजांग पंचायत अंतर्गत विलासपुर गांव की रहने वाली थी।
पूर्व विधायक जनार्दन पासवान ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि दीपावली से पूर्व यह हादसा बहुत दुखद है बताया जा रहा है कि दीपावली पर्व पर घर का रंग-रोगन करने के लिए सुदूरवर्ती गांवों की युवतियां एवं महिलाएं दुधिया मिट्टी लाने के लिए निकटवर्ती क्षेत्रों में गई थीं।
पुलिस निरीक्षक लव कुमार ने बताया कि हादसे के बाद 2 बच्चियों को किसी तरह से निकाल कर उपचार के लिए चतरा सदर अस्पताल भेजा गया है। उसका इलाज चल रहा है। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जरूरत पड़ने पर उन्हें रांची रिम्स भी रेफर किया जा सकता है। वहीं, इस हादसे में 3 बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। परिवार में मातम का माहौल छा गया है। दीवाली के त्यौहार की खुशियां गम में बदल गई।