कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह की चुनावी दावेदारी, राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा नेताओं का पुतला दहन

आज हजारीबाग कांग्रेस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ झारखंड प्रदेश के सह प्रभारी डॉ. श्रीवेल्ला प्रसाद से मुलाकात की।इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करना और चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करना था। मुन्ना सिंह ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, “हमारा लक्ष्य हजारीबाग और पूरे झारखंड का समग्र विकास है। हम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और आगामी चुनाव में हमारी यही रणनीति है।”

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करना और चुनावी रणनीतियों पर चर्चा करना था। मुन्ना सिंह ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कहा, “हमारा लक्ष्य हजारीबाग और पूरे झारखंड का समग्र विकास है। हम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और आगामी चुनाव में हमारी यही रणनीति है।”

उन्होंने आगे बताया कि आने वाले दिनों में पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि जन सहभागिता से ही वास्तविक विकास संभव है।

बैठक के उपरांत सभी ने भाजपा सरकार में मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू तथा शिवसेना विधायक संजय गायकवाड द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ किए गए अभद्र टिप्पणी के विरुद्ध पुतला दहन करके विरोध प्रदर्शन किया।

इस विरोध प्रदर्शन में डॉ. श्रीवेल्ला प्रसाद एवं मुन्ना सिंह के साथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष मनोज नारायण भगत, उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, सचिव मनीषा टोप्पो, NSUI जिला अध्यक्ष अभिषेक राज, कटकमसांडी प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह प्रजापति, सदर प्रखंड अध्यक्ष अजीत सिंह, कटकमदाग प्रखंड अध्यक्ष गोवर्धन गंझू, दारू प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, बीस सूत्री अध्यक्ष सरजू यादव, अयान रजा खान, बाबर अंसारी, माशूक अंसारी, अनुज सिंह, अजय राणा, सुजीत सिंह, दिनेश यादव, पप्पू सिंह, विक्की धान तथा सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।

चीफ रिपोर्टर मेराज खान वारसी

Exit mobile version