Balajee News | balajeenews.com | बालाजी न्यूज
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • शिक्षा
  • राजनीति
No Result
View All Result

BALAJEE NEWS
No Result
View All Result

बीजेपी का परिवर्तन यात्रा पहुंचा हजारीबाग लोकसभा, सांसद, पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में हुआ विराट स्वागत

21/09/2024
in Hazaribagh, Jharkhand, News, Opinion, Politics, Ranchi, Report
बीजेपी का परिवर्तन यात्रा पहुंचा हजारीबाग लोकसभा, सांसद, पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में हुआ विराट स्वागत

झारखंड में सत्ता परिवर्तन को बेताब दिखी जनता, परिवर्तन यात्रा रथ के स्वागत को जगह- जगह उमड़ा जनसैलाब

पूरे झारखंड में में बह रहा है परिवर्तन की बयार, बरही में भी इस बार खिलेगा कमल : मनीष जायसवाल

शनिवार को भाजपा के परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ हजारीबाग प्रमंडल के चतरा जिला स्थित मां भद्रकाली की पावन भूमि इटखोरी से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जनसभा के बाद हुई। यहां से परिवर्तन यात्रा का रथ चतरा जिले के विभिन्न क्षेत्र होते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बरही विधानसभा में प्रवेश किया। चौपारण प्रखण्ड के बेढना उचाही में जैसे जी परिवर्तन यात्रा रथ प्रवेश किया यहां पूर्व से हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बाइक रैली के रूप में गाजे- बाजे और ढोल- ताशे संग हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, चतरा के सांसद कालीचरण सिंह, बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिन्हा व राजेन्द्र चंद्रवंशी के अगुवाई में बेढना, मजराजगंज चौक, बिगहा बाजार, चौपारण, पडरिया, बसरिया, रामपुर, सेलहारा आदि स्थानों पर रथ का जोरदार स्वागत किया। दैहर मोड़ स्थित शहिद अजित सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अतिथियों ने उन्हें नमन कर याद किया। परिवर्तन रथ में प्रमंडल संयोजक सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, जिला अध्यक्ष विवेकानन्द सिंह, बरही विधानसभा प्रभारी बिनय सिंह, भाजपा के प्रदेश के नेता योगेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। महराजगंज में सभा में परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने अभूतपूर्व स्वागत के लिए जनता का आभार जताया और कहा कि हेमन्त सरकार द्वारा पिछले चुनाव में किए झूठे वादे को जनता अभी तक नहीं भूली है। जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। हेमन्त सोरेन द्वारा झूठी घोषणाएं की जा रही हैं। परिवर्तन की शुरुवात बरही से होने जा रही है। पुरे झारखंड प्रदेश में परिवर्तन की बयार बह रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता परिवर्तन के मूड में है और निश्चित रूप से वर्तमान झामुमो, कांग्रेस और राजद की सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी और एक बार फिर सुशासन और विकास की डबल इंजन की सरकार बनाएगी। बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा की झारखंड की जनता वर्तमान हेमंत सरकार से त्रस्त आ चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन निश्चित रूप से होगा और फिर एक बार कमल खेलेगा ।

बरही विधानसभा क्षेत्र के चौपारण प्रखंड क्षेत्र में परिवर्तन यात्रा रथ को देखने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यात्रा के दौरान बेढ़ना में आसपास के गांवों के करीब एक दर्जन लोगों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थामा। भाजपा में शामिल होने वालों में ओम सिंह, अंजन सिंह, पंकज पांडेय, मो. इसराइल परखवां, सकलदेव भुइयां, धीरेंद्र दांगी, बालदेव यादव, सटन भुइयां सहित अन्य शामिल हैं। इन सभी का सांसद मनीष जायसवाल सहित अन्य लोगों ने फूल माला पहनाकर सभी का भाजपा परिवार में स्वागत किया ।

परिवर्तन यात्रा में भाजपा नेता सुनील साहू, रमेश ठाकुर, रामस्वरुप पासवान, राजदेव यादव, मुकुन्द साव, बिरेन्द्र रजक, सीताराम साव, बालेश्वर साहू, मोहन साव, बलराम दाँगी, अशोक ठाकुर, आशीष सिंह, कैलाश पांडेय, रंजन सिंह, जनमजेय सिंह, अरविंद सिन्हा, विकास रजक, मंटू सिंह, सहदेव प्रसाद यादव, संजय साव, रामचन्द्र सिंह, संजय सिन्हा, कैलास यादव, मो सेराज अंसारी, पप्पू अंसारी, राजेश गुप्ता, राजेश राणा, कृष्णा रविदास, बालेश्वर राणा, बिनोद राणा, झमन यादव, विजय यादव, शिवकुमार यादव, अशोक प्रजपति, सर्योत्तम पांडेय, राहुल सिंह, रंजीत भुइँया, प्रवीण सिंह, अरविंद साव, गुरुदेव दाँगी, इन्द्रदेव दाँगी, अरुण पांडेय, सहित सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल हुए ।

चीफ रिपोर्टर मेराज खान वारसी

Previous Post

जेएसएससी सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा 2024 को लेकर उपायुक्त ने विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

Next Post

12 घंटे बंद रहेगा इंटरनेट

MoreArticles

लोहसिंघना पुलिस की बड़ी सफलता : बिहार-झारखंड में आतंक फैलाने वाला कुख्यात अपराधी दानिश इकबाल गिरफ्तार
Bihar

06/10/2025
हजारीबाग के प्रधान कैफेटेरिया में रंगीलो रास डांडिया नाइट का होगा भव्य आयोजन
Dharm

20/09/2025
नवाबगंज के हर दिल अजीज कैसर चाचा, जोकि मुहर्रम में इमाम हुसैन की महफिल के लिए सारे शहर में विख्यात थे का रांची के  हॉस्पिटल में दुःखद निधन
Hazaribagh

13/09/2025
पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

23/08/2025
दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग
Education

07/08/2025
वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब मे शोक सभा
Hazaribagh

वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब मे शोक सभा

06/08/2025
नहीं रहे दिशोंम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मिडिया हैंडल पर साझा की दुःखद सुचना

04/08/2025
दवा या लुट?? हर दवा के दाम को 90 परसेंट % बढ़ा कर आम जनता से क्यों वसूला जाता है?? पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं झारखण्ड आंदोलन कारी समाजसेवी फहीमुद्दीन उर्फ संजर मलिक ने उठाई आवाज
Crime

28/07/2025
Next Post
12 घंटे बंद रहेगा इंटरनेट

12 घंटे बंद रहेगा इंटरनेट

लोहसिंघना पुलिस की बड़ी सफलता : बिहार-झारखंड में आतंक फैलाने वाला कुख्यात अपराधी दानिश इकबाल गिरफ्तार

लोहसिंघना पुलिस की बड़ी सफलता : बिहार-झारखंड में आतंक फैलाने वाला कुख्यात अपराधी दानिश इकबाल गिरफ्तार

06/10/2025
हजारीबाग के प्रधान कैफेटेरिया में रंगीलो रास डांडिया नाइट का होगा भव्य आयोजन

हजारीबाग के प्रधान कैफेटेरिया में रंगीलो रास डांडिया नाइट का होगा भव्य आयोजन

20/09/2025
नवाबगंज के हर दिल अजीज कैसर चाचा, जोकि मुहर्रम में इमाम हुसैन की महफिल के लिए सारे शहर में विख्यात थे का रांची के  हॉस्पिटल में दुःखद निधन

नवाबगंज के हर दिल अजीज कैसर चाचा, जोकि मुहर्रम में इमाम हुसैन की महफिल के लिए सारे शहर में विख्यात थे का रांची के  हॉस्पिटल में दुःखद निधन

13/09/2025
पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

23/08/2025
दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग

दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग

07/08/2025
वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब मे शोक सभा

वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब मे शोक सभा

06/08/2025
  • Editor
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy Policy

© 2025 BALAJEE NEWS Website Design By: Bala Easy