झारखंड के हजारीबाग जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। जहां रांची से मसौढी जा रही यात्रियों से भरी बस पलट गई है। इस घटना में लगभग दर्जन भर लोग घायल हो गए हैं। वहीं, सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना पाते ही थाना प्रभारी शंभुनंद ईश्वर, पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया.दुर्घटना के बाद रोड पर कुछ देर के लिए आवागमन ठप हो गया..बस के अन्य यात्रियों को पुलिस के सहयोग से दुसरी बस से निर्धारित स्थल के लिए भेजवा दिया गया. रात लगभग डेढ बजे रांची से लगभग तीस यात्रियों को मसौढी, बिहार लेकर जा रही महारानी बस ने जैसे ही ब्रेक लगाया पीछे से आ रही ट्रक ने पीछे से बस में धक्का मार दिया। इससे बस डिवाईडर से टकराते हुए सडक पर पलट गई। वहीं बस नीचे लगभग तीस फुट गड्ढे में चली गई।हालांकि दुर्घटना में किसी की जान की हानि नहीं हुई, लेकिन आधे दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है