डेमोटांड में रावण दहन कार्यक्रम, सांसद मनीष जयसवाल और भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद हुए शामिल

हजारीबाग: हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के डेमोटांड में दशहरा के शुभ अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हजारीबाग के सांसद मनीष जयसवाल और भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सांसद मनीष जयसवाल ने दशहरे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विजयदशमी अन्याय पर न्याय, दुराचार पर सदाचार, असुरत्व पर देवत्व, अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को इस पर्व की शुभकामनाएँ दीं और जीवन में इन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का महापर्व है। हमारी यही प्रार्थना है कि यह पर्व सभी के जीवन में शुभता और कल्याण लेकर आए। इस आयोजन में स्थानीय जनता ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और रावण दहन का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

चीफ रिपोर्टर मेराज खान वारसी

Exit mobile version