झारखंड में दो चरणों में चुनाव 13 और 20  नवम्बर को मतदान 23 को नतीजे 

हजारीबाग में चुनाव पहले चरण यानी की 13 नवंबर को झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीख का चुनाव आयोग ने ऐलान कर दिया है। झारखंड में दो चरण में चुनाव होंगे। 13 नवंबर को पहली फेज की वोटिंग, दूसरी फेज की वोटिंग 20 नवंबर को होगी। चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। मतगणना 23 नवंबर को होगी

पहला चरण- 13 नवंबर
सीट- कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर

दूसरा चरण- 20 नवंबर
सीट- राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी।

चीफ रिपोर्टर मेराज खान वारसी

Exit mobile version