सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंचे। रामलला और हनुमानगढ़ी के लिए रवाना हो गए। वो यहां तैयारियों का जायजा लिया। इसके अलावा अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। सीएम के आगमन को लेकर सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। 23 अक्टूबर को पीएम मोदी का जिले में दौरा है।
इस साल अयोध्या में 23 अक्टूबर को दीपोत्सव मनाया जाएगा. पीएम मोदी भी इस बार के दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे. वे भगवान राम के राज्याभिषेक में भी शामिल होंगे.
इस साल दिवाली पर अयोध्या में 17 लाख मिट्टी के दीपक जलाएं जाएंगे. बीते साल यहां 9 लाख मिट्टी के दीपक जलाए गए थे. साल 2020 में अयोध्या में 5.84 लाख दीपक जलाए गए थे