हजारीबाग : हजारीबाग के प्रसिद्ध दाता मदारा शाह की मजार पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के मीडिया सेल सदस्य सह संयोजक मंडली सदस्य सरफराज अहमद और अयान रजा खान ने चादर पोशी कर झामुमो सरकार के पुनः गठन और हेमंत सोरेन के दोबारा मुख्यमंत्री बनने की दुआ मांगी। इसके साथ ही उन्होंने हजारीबाग सदर से मुन्ना सिंह और नाला से रविन्द्र नाथ महतो, बटखट्ठा से जानकी यादव, बरही से अरुण साहू, बड़कागांव से अंबा प्रसाद, मांडू से जेपी भाई पटेल की जीत के लिए दुवा की किया गया !


सरफराज अहमद और अयान रजा खान ने कहा कि झारखंड की जनता ने हेमंत सोरेन सरकार की नीतियों पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने गरीब, मजदूर, आदिवासी और पिछड़े वर्गों के लिए कई प्रभावी योजनाएं लागू की हैं, जिससे राज्य में विकास का नया दौर शुरू हुआ है।
उन्होंने इंडिया गठबंधन की एकता और मजबूती की भी कामना की, जो सामाजिक न्याय और प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर झारखंड में शांति, भाईचारे और स्थायी विकास की भी प्रार्थना की गई।
इस दौरान कई स्थानीय समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें रजा वार्ड पार्षद, ग़ुलाम अहमद, अनीश सोनी, मनीष यादव, अफ़रोज़, फ़रदीन, शब्बर हसमी और मितिलेश कुमार शामिल थे। सभी ने झामुमो सरकार और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य को एक नई दिशा देने की उम्मीद जताई।
चीफ रिपोर्टर मेराज खान वारसी

