प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मल्लिकार्जुन खरगे को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं भेजी है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं मल्लिकार्जुन खरगे को कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर और उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देता हूं। खड़गे के रूप में कांग्रेस को 24 साल के बाद गैर-गांधी अध्यक्ष मिला है। उन पर आने वाले चुनावों में पार्टी को जीत दिलवाने की अहम जिम्मेदारी होगी।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पार्टी और उसकी विचाराधारा को मजबूती मिलेगी.
नया अध्यक्ष चुने जाने पर राहुल गांधी ने भी बधाई दी. साथ ही दावा किया कि उनका अनुभव पार्टी के लिए फायदेमंद होगा | झारखंड कांग्रेस के कई नेताओं ने ट्वीट कर पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई दी है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और महिला विधायकों में दीपिका पांडेय सिंह और पूर्णिमा नीरज सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है।