हजारीबाग : कला, संस्कृति एवं कलाकारों की प्रतिभा को लगातार प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें बेहतरीन मंच प्रदान वाली संस्था तरंग ग्रुप हजारीबाग द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर आज स्थानीय प्रधान कैफेटेरिया स्तिथ सभागार में जिला स्तरीय पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों के द्वारा गुरुगोविंद सिंह एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों के चित्र में माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि देकर किया गया। उसके बाद देश के पूर्व प्रधान मंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह को याद करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
गुरुद्वारा सत्संग समिति से आईं पुनीत कौर,दर्शन कौर, सुरेंद कौर एवं करतार सिंह ने इस बाल दिवस के अवसर पर शहीद हुए बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह जी के वीरगाथा के बारे में बताया। संस्कार भारती से आए जिला महामंत्री विनीत जैन, कोषाध्यक्ष अनिल पांडे, साहित्यकार अनंत ज्ञान ने एक स्वर में इस तरह के आयोजन के पहल की बहुत प्रशंसा की।
रंगोली प्रतियोगिता में जहां छाया कुमारी, साक्षी कुमारी, श्रुति कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रिया भारती, सूचित कुमार, प्रीति राज, खुशी कुमारी ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। अनुज कुमार, परिधि कुमारी को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निर्णायक की भूमिका प्रवीण जायसवाल एवं मोना बग्गा ने संयुक्त रूप से निभाया। मंच संचालन शशिकांत कुमार ने किया। इस प्रतियोगिता के बारे में संस्था के निर्देशक अमित कुमार गुप्ता ने बताया आज की युवा पीढ़ी हमारे शौर्य इतिहास को भूलते जा रही है।
सनातन धर्म, संस्कृति एवं मातृभूमि की रक्षा के लिए बाबा जोरावर एवं बाबा फतेह सिंह जी की शहादत को आज के युवा वर्ग के लोग जाने इसलिए इस तरह का आयोजन किया गया। उन्होंने इस तरह के आयोजन हेतु परिसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रभात प्रधान जी का भी विशेष आभार जताया।सभी विजेताओं को स्मृतिचिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कर्मी डॉक्टर प्रह्लाद सिंह, प्रदीप पाठक,सुबोध सिन्हा, रविन्द्र कुमार तरंग ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज सिन्हा, कोषाध्यक्ष मनोज पुरी एवं तरंग ग्रुप के सदस्य अपराजिता तिवारी, मुस्कान गुप्ता, दीक्षा चौबे, अमित कुशवाहा, आनंद साहा, कृष्णा दांगी, हिमांशु कुमार, आशुतोष तिवारी के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
चीफ रिपोर्टर मेराज खान वारसी