हजारीबाग बुढ़वा महादेव मंदिर एवं तालाब की हुई सफाई -वसुधा कल्याण संस्था हजारीबाग

वसुधा कल्याण संस्था हजारीबाग की ओर से रविवार को बुढ़वा महादेव तालाब एवं बुढ़वा महादेव मंदिर की साफ सफाई की गई वसुधा कल्याण संस्था की संरक्षिका कुमारी अंजली नीरज ने बताया कि विगत 2023 से हर रविवार को संस्था की ओर से हजारीबाग में पर्यावरण जागरूकता पौधारोपण एवं स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जाता है क्योंकि पर्यावरण की सुरक्षा अति आवश्यक है और पर्यावरण को साफ रखने के लिए कचरे का सही तरह से इस्तेमाल होना भी अति आवश्यक है वही पौधा रोपण इसलिए आवश्यक है कि बिना ऑक्सीजन के हम सांस नहीं ले सकते बताते चलें कि वसुधा कल्याण संस्था दो बहनों द्वारा शुरू की गई संस्था है जिसमें अब बड़ी संख्या में लोग जुड़ते जा रहे हैं इसी क्रम में हजारीबाग के अति प्राचीन बुढ़वा महादेव की साफ सफाई पर बताते हुए बताया कि मंदिर हमारी आस्था के केंद्र हैं और मंदिर की साफ सफाई भी भक्ति का ही एक प्रकार है और भगवान तक पहुंचाने का मार्ग है
[30/12, 14:04] Umesh Kumar Choubey Lagatar: वसुधा कल्याण की शुरुआत 16 जुलाई 2022 को बुढ़वा महादेव प्रांगण में सफाई अभियान से हुई थी। दो बहनों, अंजलि नीरज और रुचि नीरज ने वसुधा कल्याण की शुरुआत कुंदन कुमार एवम् टीम के अन्य सदस्यों के साथ शुरू हुआ है। धीरे-धीरे, टीम में और लोग जुड़ते गए और पर्यावरण संरक्षण का काम बढ़ता गया।

वसुधा कल्याण तीन मुख्य क्षेत्रों पर काम करती है: पौधारोपण, जागरूकता, और सफाई अभियान। सफाई अभियान के तहत, वसुधा कल्याण ने हजारीबाग के मुख्य पर्यटन स्थलों जैसे कि बुढ़वा महादेव, कन्हरी झील, छठ तलाब, और गांधी मैदान को साफ किया है।

वसुधा कल्याण ने हजारीबाग और राज्य के अन्य स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया है ताकि बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ सके।

वसुधा कल्याण ने पिछले डेढ़ सालों में लगभग 600 से 700 पेड़ लगाए हैं और नगर निगम और फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के साथ मिलकर काम किया है। वसुधा कल्याण की टीम में लगभग डेढ़ सौ से ज्यादा लड़के और सत्तर से ज्यादा लड़कियां जुड़ी हुई हैं।

वसुधा कल्याण ने 2024 में हजारीबाग के लोगों को स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ने के लिए बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और उनका उद्देश्य है कि 2025 में झारखंड के सबसे स्वच्छ जिलों में से एक बनाने के लिए हजारीबाग को स्वच्छ बनाना है। वसुधा कल्याण का मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है ताकि वे समझ सकें कि पर्यावरण से हमारा जीवन जुड़ा हुआ है और प्रकृति को बचाना कितना जरूरी है।

चीफ रिपोर्टर मेराज खान वारसी

Exit mobile version