



अनीता देवी के मामले में मुख्य आरोपी पूर्व एसडीओ अशोक कुमार गिरफ्तार
हजारीबाग पूर्व एसडीओ सदर अशोक कुमार की पत्नी अनीता देवी की जलकर हुई मौत के मामले में आरोपी पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। रविवार देर शाम को रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से लोहसिंघना थाना प्रभारी संदीप कुमार ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी की पुष्टि थाना प्रभारी संदीप कुमार ने कर दी है। रविवार को आरोपी पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को रांची में ही रखने की बात कही है। सोमवार को आरोपी को लोहसिंघना थाना लाया जाएगा। इसके बाद उचित कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
क्या है पूरा मामला
शहर के लोहसिंघना थाना क्षेत्र स्थित एसडीओ आवास में 26 दिसंबर को सुबह सात बजे आग लगने पूर्व एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनिता देवी बुरी तरह जल गई। अनिता देवी को आरोग्यंम अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बोकारो बर्निंग अस्पताल में रेफर किया गया था। बोकारो से उन्हें रांची रेफर किया गया था जहां 27 जनवरी के अगले सुबह 3 बजे उनकी मौत हो गई। इस संबंध में अनीता देवी के भाई राजू गुप्ता के बयान पर मृतिका के भाई के फर्द ब्यान पर लोहसिंघना थाना कांड संख्या 235/2024 भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1), 124(2), 351(2), 86(4), 127(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था।
मामला दर्ज किया गया था।
इसके बाद लोहसिंघना थाना के सामने शव को रखकर विरोध प्रदर्शन एवं समाहरणालय गेट के सामने धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग की गई थी
चीफ रिपोर्टर मेराज खान