Balajee News | balajeenews.com | बालाजी न्यूज
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • शिक्षा
  • राजनीति
No Result
View All Result

BALAJEE NEWS
No Result
View All Result

लोहसिंघना पुलिस की बड़ी सफलता : बिहार-झारखंड में आतंक फैलाने वाला कुख्यात अपराधी दानिश इकबाल गिरफ्तार

06/10/2025
in Bihar, Crime, Hazaribagh, Jharkhand, News, Offbits, Opinion, Politics, Ranchi, Report
लोहसिंघना पुलिस की बड़ी सफलता : बिहार-झारखंड में आतंक फैलाने वाला कुख्यात अपराधी दानिश इकबाल गिरफ्तार

हत्या, फिरौती, रंगदारी व बम हमले जैसे मामलों में वांछित दानिश इकबाल पकड़ा गया नगवा हवाई अड्डा के पास; पुलिस ने बरामद किए फर्जी दस्तावेज, मोबाइल और सिम कार्ड

हजारीबाग | 06 अक्टूबर 2025 : झारखंड पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हजारीबाग जिले की लोहसिंघना थाना पुलिस ने बिहार-झारखंड में सक्रिय कुख्यात अपराधी मो. दानिश इकबाल (उम्र 23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। दानिश हत्या, लूट, फिरौती, अपहरण और गोलीकांड जैसे कई संगीन मामलों में वांछित था। पुलिस ने उसे गुप्त सूचना के आधार पर नगवा हवाई अड्डा के पास से गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, दानिश इकबाल पर लोहसिंघना थाना कांड संख्या 216/24 (उदय साव हत्या कांड) सहित कई राज्यों में गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वह अपने साथियों उत्तम यादव, शक्ति गिरी उर्फ साईको टाईगर, और फोटो खान के साथ मिलकर किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लोहसिंघना ने सशस्त्र बल के साथ कार्रवाई की और संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पकड़े गए अपराधी से पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह एक संगठित गैंग का सरगना है, जिसमें झारखंड और बिहार के 15 से 20 युवक शामिल हैं। ये गैंग व्यापारियों, कारोबारियों और कंपनियों से रंगदारी और फिरौती वसूलने का काम करते हैं।

दानिश इकबाल ने पूछताछ में कई गंभीर अपराधों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है—

👉दिसंबर 2024 में उदय साव हत्या कांड (हजारीबाग)

👉गया के आमस में अनवर अली हत्या कांड

👉गुरुआ थाना क्षेत्र में भारतमाला प्रोजेक्ट कैंप पर गोलीबारी व मजदूरों से मारपीट

👉4 जनवरी 2025 को डॉ. तपेश्वर प्रसाद के क्लीनिक पर बम हमला

पुलिस ने उसके पास से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, कई मोबाइल, सिम कार्ड, राउटर और नोटबुक बरामद किए हैं। जब्त दस्तावेजों में “मो. सदाब” नाम से बनाए गए नकली पहचान पत्र भी शामिल हैं, जिन पर दानिश का ही फोटो लगा था।

गिरफ्तार अपराधी का विवरण : नाम – मो. दानिश इकबाल, पिता का नाम – स्व. मो. इकबाल हैदर
पता – ग्राम रमना मोहल्ला, थाना शेरघाटी, जिला गया (बिहार), आयु– लगभग 23 वर्ष

पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज प्रमुख मामले :

👉लोहसिंघना थाना कांड सं. 216/24 – हत्या, हथियार अधिनियम।

👉आर्म्स थाना कांड सं. 341/23 – अनवर अली हत्या कांड।

👉गुरुआ थाना कांड सं. 271/24 – गोलीबारी प्रकरण।

👉शेरघाटी थाना कांड सं. 555/16 – मारपीट एवं प्रयास हत्या।

👉शेरघाटी थाना कांड सं. 14/25 – विस्फोटक अधिनियम।

👉शेरघाटी थाना कांड सं. 199/25 – बीएनएस की धारा 308(5)।

👉अन्य कई लंबित मुकदमे

छापामारी दल : थाना प्रभारी लोहसिंघना एवं सशस्त्र बल की टीम

पुलिस का बयान : लोहसिंघना थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तारी गैंग के लिए बड़ा झटका है। पूछताछ में और भी कई अपराधों का खुलासा होने की उम्मीद है। बरामद सामग्री को जब्त कर विस्तृत जांच जारी है।

Previous Post

हजारीबाग के प्रधान कैफेटेरिया में रंगीलो रास डांडिया नाइट का होगा भव्य आयोजन

Next Post

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के फैसले के खिलाफ किया उग्र प्रदर्शन

MoreArticles

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के फैसले के खिलाफ किया उग्र प्रदर्शन
Hazaribagh

17/12/2025
हजारीबाग के प्रधान कैफेटेरिया में रंगीलो रास डांडिया नाइट का होगा भव्य आयोजन
Dharm

20/09/2025
नवाबगंज के हर दिल अजीज कैसर चाचा, जोकि मुहर्रम में इमाम हुसैन की महफिल के लिए सारे शहर में विख्यात थे का रांची के  हॉस्पिटल में दुःखद निधन

13/09/2025
पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

23/08/2025
दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग
Education

07/08/2025
वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब मे शोक सभा
Hazaribagh

वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर हजारीबाग प्रेस क्लब मे शोक सभा

06/08/2025
नहीं रहे दिशोंम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मिडिया हैंडल पर साझा की दुःखद सुचना

04/08/2025
दवा या लुट?? हर दवा के दाम को 90 परसेंट % बढ़ा कर आम जनता से क्यों वसूला जाता है?? पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं झारखण्ड आंदोलन कारी समाजसेवी फहीमुद्दीन उर्फ संजर मलिक ने उठाई आवाज
Crime

28/07/2025
Next Post
पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के फैसले के खिलाफ किया उग्र प्रदर्शन

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के फैसले के खिलाफ किया उग्र प्रदर्शन

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के फैसले के खिलाफ किया उग्र प्रदर्शन

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह ने मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने के फैसले के खिलाफ किया उग्र प्रदर्शन

17/12/2025
लोहसिंघना पुलिस की बड़ी सफलता : बिहार-झारखंड में आतंक फैलाने वाला कुख्यात अपराधी दानिश इकबाल गिरफ्तार

लोहसिंघना पुलिस की बड़ी सफलता : बिहार-झारखंड में आतंक फैलाने वाला कुख्यात अपराधी दानिश इकबाल गिरफ्तार

06/10/2025
हजारीबाग के प्रधान कैफेटेरिया में रंगीलो रास डांडिया नाइट का होगा भव्य आयोजन

हजारीबाग के प्रधान कैफेटेरिया में रंगीलो रास डांडिया नाइट का होगा भव्य आयोजन

20/09/2025
नवाबगंज के हर दिल अजीज कैसर चाचा, जोकि मुहर्रम में इमाम हुसैन की महफिल के लिए सारे शहर में विख्यात थे का रांची के  हॉस्पिटल में दुःखद निधन

नवाबगंज के हर दिल अजीज कैसर चाचा, जोकि मुहर्रम में इमाम हुसैन की महफिल के लिए सारे शहर में विख्यात थे का रांची के  हॉस्पिटल में दुःखद निधन

13/09/2025
पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह को कांग्रेस ने सौंपी नई जिम्मेदारी, खूंटी ज़िला के पीसीसी पर्यवेक्षक नियुक्त

23/08/2025
दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग

दिशोंम गुरु शिबू सोरेन को मिले “भारत रत्न” समाजसेवी सह पूर्व सांसद प्रत्याशी अभी अभिषेक ने हजारीबाग टुडे से साक्षात्कार में रखी मांग

07/08/2025
  • Editor
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy Policy

© 2025 BALAJEE NEWS Website Design By: Bala Easy