अपराधी अमन साव व सुजीत सिन्हा से जुड़े दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर झारखंड एटीएस का छापा

पलामू जेल में बंद अपराधी अमन साव व दुमका जेल में बंद सुजीत सिन्हा के दो दर्जन ठिकानों पर झारखंड पुलिस की आतंकवाद निरोधक दस्ते की टीम ने शनिवार की सुबह से ही छापेमारी तेज कर दी है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार पलामू, गढ़वा, चतरा हजारीबाग, रांची, रामगढ़, लातेहार आदि जिलों में छापेमारी चल रही है। छापा इन दोनों अपराधियों के सगे-संबंधियों व सहयोगियों से संबंधित हैं। आरोप है कि दोनों जेल में रहते हुए अपने सहयोगियों के माध्यम से राज्य के कारोबारियों, कोयला क्षेत्र के ठेकेदारों आदि से रंगदारी वसूलने के लिए धमकाते है।

आपको बता दें कि अमन साव के खिलाफ रांची में करीब एक दर्जन व राज्यभर में पांच दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। अमन को  रांची के तत्कालीन एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने 19 जुलाई 2020 को रांची से पकड़ा था। जिसके बाद से आज तक वह सलाखों के पिछे से ही अपना साम्राज्य चला रहा है।

ज्ञात हो कि मूल रूप से रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के मतवे गांव निवासी अमन साव ITI पास है। तकनीक की जानकारी आमलोगों से ज्यादा रखता है। प्रशासन के पकड़ से बचने के लिये हॉटस्पॉट डिवाइस का इस्तेमाल करता था, इंटरनेट कनेक्टर कर वाट्सएप कॉलिंग और टेलिग्राम से रंगदारी के लिए कॉल करता था।

Exit mobile version