राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड स्थापना दिवस समारोह में नहीं होंगी शामिल, देवघर का कार्यक्रम भी रद्द, सिर्फ जाएंगी खूंटी

Jharkhand News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के स्थापना दिवस समारोह में नहीं होंगी शामिल. राष्ट्रपति के झारखंड आगमन को लेकर बदलाव किया गया  है. प्राप्त सूचना के अनुसार  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 नवंबर की जगह अब 15 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर झारखंड आएंगी. मंगलवार की सुबह राष्ट्रपति का विमान रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर लैंड करेगी. वहां से सेना के हेलीकॉप्टर से वह सीधे खूंटी जाएंगी. वहां भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू स्थित उनके घर जाकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी और उनके परिजनों से बात करेंगी. फिर वहां से हेलीकॉप्टर से वापस बिरसा मुंडा एयरपोर्ट लौटेंगी. यहां से राष्ट्रपति मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगी.

Exit mobile version