Balajee News | balajeenews.com | बालाजी न्यूज
  • होम
  • बिहार
  • झारखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • भारतवर्ष
  • विश्व
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • शिक्षा
  • राजनीति
No Result
View All Result

BALAJEE NEWS
No Result
View All Result

कल झारखंड आ रहीं हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

14/11/2022
in Jharkhand, National, News
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड स्थापना दिवस समारोह में नहीं होंगी शामिल, देवघर का कार्यक्रम भी रद्द, सिर्फ जाएंगी खूंटी

Jharkhand News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम में फेरबदल के बारे में खूंटी डीसी शशि रंजन ने बताया कि राष्ट्रपति का खूंटी का कार्यक्रम रद्द हो गया है। अब वे भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधे उलिहातू पहुंचेंगी। उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। पूजा-पाठ करेंगी। इसके बाद भगवान बिरसा के वंशजों और ग्रामीणों से बातचीत करेंगी। उलिहातू में भी कोई सभा नहीं होगी।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर आईजी पंकज कंबोज, डीआईजी अनिश गुप्ता, कोल्हान के डीआईजी अजय लिंडा, एसपी अश्विनी सिन्हा समेत एसपी और डीएसपी स्तर के कई अधिकारी खूंटी और उलिहातू पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। खूंटी और उलिहातू में रविवार को चॉपर से निगरानी की गई।

राष्ट्रपति दौरे का नया शेड्यूल जारी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। राष्ट्रपति 15 नवंबर को सुबह 8:20 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी। 10 मिनट बाद यहां से चॉपर के जरिए शहीद बिरसा मुंडा के जन्मस्थान उलिहातू रवाना होंगी। 8:50 बजे उलिहातू गांव पहुंचेंगी और भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली में श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी। राष्ट्रपति उलिहातू में आधा घंटा रुकेंगी। ग्रामीणों से मिलेंगी और बिरसा मुंडा के वंशजों से वार्तालाप करेंगी। 9:40 बजे द्रौपदी मुर्मू रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी। 10:15 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची एयरपोर्ट से मध्य प्रदेश के जबलपुर के लिए रवाना हो जाएंगी।

राष्ट्रपति के स्वागत में सजा उलिहातू

बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू में बिरसा ओड़ा समेत बिरसा कॉम्प्लेक्स के पार्क को सजाने का काम जारी है। जन्मस्थली परिसर की सीढ़ियों पर टाइल्स और मुख्य द्वार को नए तरीके से सजाया गया है। बिरसा के गांव से 2 किमी दूर कंटड़ापीड़ी मैदान में हेलीपैड बनाने का काम पूरा हो गया है। पूरे मैदान के समतलीकरण के बाद गोबर से लीपा गया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति यहां लैंड करने के बाद सड़क मार्ग से बिरसा मुंडा के घर बिरसा ओड़ा पहुंचेंगी। उलिहातू स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।

उलिहातू के बच्चे–बूढ़ सभी तैयारियों में जुटे

राष्ट्रपति के स्वागत के लिए उलिहातू क्षेत्र के बच्चे-बूढ़े सभी अपने स्तर से तैयारियों में जुटे हैं। उलिहातू गांव में काम करने वाले कामगारों का कहना है कि प्रशासन की ओर से शनिवार तक काम को पूरा कर देने का निर्देश था। लेकिन, कामगारों ने 2 दिन का अतिरिक्त समय मांगते हुए 14 नवंबर दोपहर तक सभी तरह के कार्यों को समाप्त करने की अनुमति मांगी है।

कई आईपीएस अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

एसपी ने बताया कि कई आईपीएस अधिकारी समेत झारखंड जगुआर, सैट, जिला पुलिस, सीआरपीएफ और कोबरा बटालियन के जवानों की पोस्टिंग कर दी गई है। जेल से बाहर आए नक्सलियों और अपराधियों की निगरानी की जा रही है। बाड़ीनिजकेल, कुईल सेल्दा, चाड़ाडीह, मारंगबुरू इलाके में एंटी नक्सल ऑपरेशन चल रहा है। जंगलों को फोर्स ने अपने अधिपत्य में ले लिया है। बता दें कि कभी यह पूरा इलाका घोर नक्सल प्रभावित था। दूसरी ओर, उलीहातू जाने वाली सभी गाड़ियों की जांच की जा रही है। उलिहातू जाने के रास्ते में पड़ने वाले सभी घरों की जांच भी पुलिस ने कर ली है। सड़क के किनारे झाड़ियों की कटाई-छंटाई का काम पूरा हो गया है।

इधर, डीसी शशि रंजन पूरे दिन तैयारी में जुटे रहे। सारी तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही थी। बिरसा स्टेडियम में पंडाल बनाने में सौ से ज्यादा मजदूर जुटे थे। रविवार शाम में बिरसा कॉलेज के बहुउद्देशीय भवन में डीसी समेत अन्य अधिकारियों ने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के बारे में विस्तार से बताया गया। डीसी ने बताया कि ब्रीफिंग के

Previous Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड स्थापना दिवस समारोह में नहीं होंगी शामिल, देवघर का कार्यक्रम भी रद्द, सिर्फ जाएंगी खूंटी

Next Post

Mobile Updates: Google Pixel 7A की खास फीचर्स लीक, Apple को कड़ी टक्कर!

MoreArticles

नहीं रहे दिशोंम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मिडिया हैंडल पर साझा की दुःखद सुचना
Hazaribagh

04/08/2025
दवा या लुट?? हर दवा के दाम को 90 परसेंट % बढ़ा कर आम जनता से क्यों वसूला जाता है?? पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं झारखण्ड आंदोलन कारी समाजसेवी फहीमुद्दीन उर्फ संजर मलिक ने उठाई आवाज
Crime

28/07/2025
सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग बार संघ को दिया शानदार आधुनिक सभागार का तोहफा
Education

27/07/2025
रक्त दान महान दान का एक मिसाल बने हजारीबाग बड़ासी निवासी मिथिलेश मेहत
Dharm

22/07/2025
सिन्हा हेल्थ इंस्टिट्यूट -पूर्व सांसद जयंत सिन्हा की बड़ी सौगात मिलेगी विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं वो भी बेहद किफायती दरो पर MRI के लिए नहीं जाना होगा झारखण्ड के बाहर

गैलेक्सी हाई स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना वन महोत्सव, छात्रों ने दी हरियाली संरक्षण की प्रेरणा

16/07/2025
R. R BROTHERS टैक्सी शोरूम का शुभारंभ 7 जुलाई को बरही विधायक मनोज यादव द्वारा किया गया  कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी मुन्ना सिंह भी हुए उपस्थित
Entertainment

08/07/2025
कोनहरा कला में 10 वर्षों से चल रहे विनाश कारी खनन कार्य को बंद कराने की मांग

11/06/2025
Next Post
Mobile Updates:  Google Pixel 7A की खास फीचर्स लीक, Apple को कड़ी टक्कर!

Mobile Updates: Google Pixel 7A की खास फीचर्स लीक, Apple को कड़ी टक्कर!

नहीं रहे दिशोंम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मिडिया हैंडल पर साझा की दुःखद सुचना

नहीं रहे दिशोंम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मिडिया हैंडल पर साझा की दुःखद सुचना

04/08/2025
दवा या लुट?? हर दवा के दाम को 90 परसेंट % बढ़ा कर आम जनता से क्यों वसूला जाता है?? पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं झारखण्ड आंदोलन कारी समाजसेवी फहीमुद्दीन उर्फ संजर मलिक ने उठाई आवाज

दवा या लुट?? हर दवा के दाम को 90 परसेंट % बढ़ा कर आम जनता से क्यों वसूला जाता है?? पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं झारखण्ड आंदोलन कारी समाजसेवी फहीमुद्दीन उर्फ संजर मलिक ने उठाई आवाज

28/07/2025
सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग बार संघ को दिया शानदार आधुनिक सभागार का तोहफा

सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग बार संघ को दिया शानदार आधुनिक सभागार का तोहफा

27/07/2025
रक्त दान महान दान का एक मिसाल बने हजारीबाग बड़ासी निवासी मिथिलेश मेहत

रक्त दान महान दान का एक मिसाल बने हजारीबाग बड़ासी निवासी मिथिलेश मेहत

22/07/2025
सिन्हा हेल्थ इंस्टिट्यूट -पूर्व सांसद जयंत सिन्हा की बड़ी सौगात मिलेगी विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं वो भी बेहद किफायती दरो पर MRI के लिए नहीं जाना होगा झारखण्ड के बाहर

सिन्हा हेल्थ इंस्टिट्यूट -पूर्व सांसद जयंत सिन्हा की बड़ी सौगात मिलेगी विश्व स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं वो भी बेहद किफायती दरो पर MRI के लिए नहीं जाना होगा झारखण्ड के बाहर

22/07/2025
गैलेक्सी हाई स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना वन महोत्सव, छात्रों ने दी हरियाली संरक्षण की प्रेरणा

गैलेक्सी हाई स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना वन महोत्सव, छात्रों ने दी हरियाली संरक्षण की प्रेरणा

16/07/2025
  • Editor
  • Contact Us
  • About Us
  • Privacy Policy

© 2025 BALAJEE NEWS Website Design By: Bala Easy