कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टीचर्स एजुकेशन (कैंब्रिज बीएड) रांची, से शैक्षणिक भ्रमण पर दिल्ली वाया कुल्लू मनाली गए संस्थान के 44 विद्यार्थियों के दल ने आज सामूहिक रूप से मनाली में संविधान की शपथ लेकर संविधान दिवस मनाया। इस दौरान दल का नेतृत्व कर रहे सहायक प्राध्यापक सत्येश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संविधान के सार की शपथ दिलाई। और भारत के गरिमामई संविधान की पवित्रता, महत्ता आदि से वाकिफ कराया। मौके पर मिलन कुमार ने कहा की यह संविधान दिवस हम शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए आजीवन अविस्मरणीय रहेगा। इस दौरान दल में शामिल शिक्षकों ने भारत के गौरवशाली इतिहास, संविधान की बारीकियां आदि की भी चर्चा की। कैंब्रिज ग्रुप अध्यक्ष जानकी देवी ने शैक्षणिक भ्रमण पर गए विद्यार्थियों की गतिविधियों से संतोष जाहिर करते हुए। विद्यार्थियों को संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी है। वहीं सचिव अभिषेक सिंह ने कहा की कैंब्रिज ग्रुप के विद्यार्थियों के अलावे कैंब्रिज परिवार के लिए भी यह क्षण गौरवमय है