बीजिंग: कोविड पॉलिसी के खिलाफ चीन के बड़े शहर शंघाई में भी तेज विरोध- प्रदर्शन शुरू हो गया है।शनिवार को चीन में कोरोना महामारी संबंधित प्रतिबंधों में ढील देने के लिए बड़ी संख्या में चीनी नागरिक सड़कों पर उतरे। विरोध का सबसे अधिक शंघाई शहर में देखा गया। डीडब्ल्यू न्यूज ईस्ट एशिया के संवाददाता विलियम यांग द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के अनुसार, उरुमकी रोड पर लोगों ने शी जिनपिंग की अगुवाई वाली चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।