मुंबई.ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ही ओवर में 7 छक्के लगाकर कमाल कर दिया है। विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने यूपी के गेंदबाज शिवा सिंह के एक ओवर में लगातार 7 छक्के लगाए हैं। उन्होंने एक सिक्स नो बॉल पर लगाया। इस तरह एक ही ओवर में उन्होंने कुल 43 रन बटोरे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस मैच में नाबाद दोहरा शतक भी लगाया है।
विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाफ महाराष्ट्र के युवा सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ही ओवर में लगातार 7 छक्के जड़कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम जोड़ दिया है। इसमें एक सिक्स गायकवाड़ ने नो बॉल पर लगाया है। इस तरह एक ही ओवर में उन्होंने कुल 43 रन बटोरे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इस मैच में नाबाद दोहरा शतक भी लगाया है। यह कमाल का खेल उन्होंने उत्तर प्रदेश के गेंदबाज शिवा सिंह के 49वें ओवर में किया है।