प्रसिद्ध राष्ट्रवादी वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ और कर्नल आर एस एन सिंह 15 नवम्बर को हज़ारीबाग़ में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे


बालाजी डेस्क :- राष्ट्रवादी वक्ता सह वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ और पूर्व रॉ अधिकारी कर्नल आरएसएन सिंह (रवि शेखर नारायण सिंह) एक भारतीय रक्षा विशेषज्ञ और एक पूर्व अनुसंधान और विश्लेषण विंग (रॉ) अधिकारी और भारतीय सेना अधिकारी रहे हैं) उक्त दोनों का राष्ट्र बचाओ उद्बोधन 15 नवंबर 2021 (सोमवार) को हज़ारीबाग़ शहर के नूरा स्थित मुंद्रिका कुंज के सभागार में दिन के 10:30 बजे से होना तय हुआ है। सामाजिक संस्था विजय शंखनाद द्वारा आयोजित होने वाले “राष्ट्रवाद-एक चिंतन” विषय पर उक्त दोनों विद्वानों का उद्बोधन होगा। यह जानकारी आज हाईवे टूर एंड ट्रेवल्स परिसर में प्रेस वार्ता के दौरान संस्था के सचिव आदित्य नारायण कुशवाहा ने पत्रकारों को दिया।
उन्होंने बताया कि पूर्व में यह कार्यक्रम नगर भवन में आयोजित करने की योजना थी इसके लिए जिला प्रशासन को आवेदन भी दिया गया था। लेकिन झारखंड स्थापना दिवस के दिन जिला प्रशासन का सरकारी कार्यक्रम होने के कारण स्थान में परिवर्तन करते हुए अधिक संख्या होने के दृष्टिकोण से मुंद्रिका निवास सभागार में तय किया गया है।
इसके लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया है जिसमे कार्यक्रम संयोजक अमरदीप यादव, सह संयोजक आदित्य नारायण और पंकज कुमार मेहता को बनाया गया है। सदस्यों में सूरज अग्रवाल, अजीत गुप्ता, भारत देशम अग्रवाल, रामचरण उर्फ पप्पू, रंजीत वर्मा, ओमकरानंद पांडेय, ओमकार रॉय भट्ट, गौरव यादव, दीपक कुमार आदि को बनाया गया है। उक्त कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क है लेकिन सीट सीमित होने के कारण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए 13 नवंबर तक पंजीयन करवाना होगा। पंजीकरण के लिए 9431163344, 9835584802, 9852691528, 8825304261 आदि नंबर जारी किये गए हैं। इसकी तैयारी व्यापक रूप से की जा रही है। प्रेस वार्ता में पंकज मेहता, गौरव कुमार यादव, विकास यादव उर्फ बिक्की भी मौजूद थे।

पूर्व रॉ अधिकारी कर्नल आरएसएन सिंह
प्रेस वार्ता कर जानकारी देते लोग
Exit mobile version