मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश और शीतलहर के कारण तापमान में भारी गिरावट देखी जा सकती है। जयपुर में आज का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री है।यूपी-बिहार से कोहरे कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। शीतलहर के चलते स्टेशनों पर यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
इधर राजधानी दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो यहां एयर क्वालिटी एक बार फिर खराब होने लगी है। इंडिया गेट और पृथ्वीराज रोड के आसपास सुबह से धुंध छाई हुई है।मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश और शीतलहर के कारण तापमान में भारी गिरावट देखी जा सकती है। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 48 घंटों में दक्षिण अंडमान सागर में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभरने की संभावना है।