बस्तर.छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में छई खदान के धसक जाने से छह मजदूरों की मिटटी में दबकर मौत हो गई है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।मिली जानकारी के अनुसार बस्तर जिले के बकावंड विकासखंड के ग्राम मालगांव में छुई खदान धसक गई। इसमें मिट्टी में कई मजदूर दब गए, राहत और बचाव कार्य चलाया गया, मगर छह मजदूरों को बचाया नहीं जा सका।