मुंबई.रेप के बाद प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाया42 साल की महिला के साथउसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। बाद में उस पर हथियार से हमला किया और उसके प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से जलाया। घटना बुधवार को कुर्ला की है। इसकी जानकारी अब सामने आई है। वारदात में शामिल तीनों आरोपी फरार हैं।पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी और पीड़ित महिला एक ही इलाके के हैं। आरोपियों ने महिला के सीने और दोनों हाथों पर हथियार से हमला किया था।
उसके साथ दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उसे धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो वह वीडियो वायरल कर देंगे।लेकिन महिला ने अपने साथ हुई घटना पड़ोसियों को सुनाई, जिसके बाद पड़ोसियों ने एक NGO से संपर्क किया और FIR दर्ज कराई।