‘भारत जोड़ो यात्रा’ मध्य प्रदेश से राजस्थान में प्रवेश करने के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा ये महात्मा गांधी की पार्टी है..ये पार्टी सावरकर और गोडसे की नहीं है… हम तपस्या करना जानते है।
मौके पर राजस्थान के मुख्य मंत्री गहलोत भी मौजूद रहे गहलोत ने कहा है कि, राहुल गांधी ने आजादी के बाद सबसे कठिन यात्रा(भारत जोड़ो यात्रा) शुरु की है। देश में महंगाई, बेरोजगारी है। EC पर दवाब है, ED,CBI ने आतंक मचा रखा है।ये बातें पूरे देश के ज़हन में है। देशवासियों की भावना का प्रतिनिधित्व करते हुए राहुल जी इस यात्रा पर निकले हैं।
इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस नेता कमलनाथ और मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नृत्य किया।