बालाजी न्यूज़: बीती देर रात कांग्रेस की केंद्रीय कमिटी ने झारखंड के सभी जिलों के लिए नए अध्यक्षों की सूची पर मुहर लगा दी है। इस सूची में झारखंड के हर जीले के लिए नए अद्द्यक्ष की घोषणा की गई है। लेकिन इस घोषणा से मुस्लिम नाराज दिख रहे है। झारखंड में नए अद्द्यक्षों को लेकर चर्चा गर्म है।
एक यूज़र ने लिखा है, “बड़े भैया आदरणीय दिनेश यादव जी पुनः जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाए जाने पार्टी प्रमुख को धन्यवाद। भाई दिनेश जी को शुभकामनाएं।”

इसपर एक अन्य यूजर का जबाब है, “2024 में कांग्रेस लोकसभा में 14 सीट विधानसभा में 81 सीट जीत दर्ज करेगी क्यों की कांग्रेस भी मुस्लिम मुक्त पार्टी बना झारखंड में”

इसके बाद यूज़र ने नाराजगी जताते हुए कहा है, “1 भी मुस्लिम को पूरे झारखंड में कांग्रेस का रहनुमा नही मिला
जब कांग्रेस को मुस्लिम से खतरा होने लगा है तो अब हमको भी खतरा लगने लगा है”

इसपर एक अन्य यूजर का कहना है, “जब कांग्रेस को पुरे भारत में एक मुस्लिम नेता मिला तो झारखंड में कहा से मिलेगा यह सब पार्टी को सिर्फ मुस्लिम का वोट चाहिए ओर झंडा उठाकर जिंदाबाद मुर्दाबाद करने वाला जब झारखंड कांग्रेस के मुस्लिम कद्दावर नेता जनाब फुरकान अंसारी साहब को दर किनार कर दिया गया है तो कुछ बोलने वाली बात ही नहीं है सभी को समझ लेना चाहिए कि कांग्रेस में मुस्लिम की किया हैसियत है”
एक अन्य यूज़र ने कहा है कि 20 सूत्री में भी यही हाल है मुस्लिम का कांग्रेस में।
झारखंड कांग्रेस के नए अद्द्यक्षों की सूची इस प्रकार है। रामगढ़ – शांतनु मिश्रा
हजारीबाग – शैलेंद्र कुमार यादव
कोडरमा – नारायण बरनवाल
गिरिडीह – धनंजय कुमार सिंह
देवघर – उदय प्रकाश
गोड्डा – दिनेश प्रसाद यादव
साहिबगंज – अनिल कुमार ओझा
पाकुर – श्री कुमार शंकर
दुमका – महेश राम चंद्रवंशी
जामताड़ा – हरी मोहन मिश्रा
धनबाद – संतोष कुमार सिंह
बोकारो – उमेश प्रसाद गुप्ता
रांची महानगर – कुमार राजा
रांची ग्रामीण – राकेश किरण महतो
पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) – आनंद बिहारी दुबे
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) – चंद्रशेखर दास
सरायकेला खरसावां – विशु हेब्रेम
खूंटी रवि मिश्रा
सिमडेगा – डेविड तिर्की
गुमला – चैतू उराव
लोहरदगा – शुगर भगत
लातेहार – मुनेश्वर उरांव
गढ़वा – श्रीकांत तिवारी
चतरा – प्रमोद कुमार दुबे
पलामू – जयेश रंजन पाठक