उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव 2022 के नगर निगम मेयर नगर पालिका औऱ नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के आरक्षण का सोमवार को ऐलान कर दिया गया है।लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर में मेयर की सीट अनारक्षित की गई है। वही दो सीटें अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित की गई है। इसके अलावा 4 सीटें पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिये आरक्षित की है। इसी तरह 3 सीटों पर सिर्फ महिला उम्मीदवार ही ताल ठोक सकेंगी।उत्तर प्रदेश में कुल 17 नगर निगम की मेयर सीटों पर चुनाव होना है। वहीं सात दिनों के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 12 दिसम्बर को शाम 6 बजे तक का समय होगा।