राजस्थान.कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर राहुल गांधी का ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें राहुल गांधी भाजपा के कार्यालय की छत पर जमा लोग का अभिवादन स्वीकार करते हुए उन्हें फ्लाइंग किस दे रहे हैं। कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर लिखा कि ये मीरा बाई का राजस्थान है…कण-कण में प्रेम बसा है और राहुल गांधी तो हैं ही प्रेम और अहिंसा के उगते सूरज।एक दिन पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधते हुए पूछा था कि वे ‘जय सियाराम’ और ‘हे राम’ का नारा क्यों नहीं लगा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कई मंत्री और विधायक भी मौजूद हैं।