शुक्रवार को चेन्नई में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश हो रही ह, जिसके चलते तमिलनाडु की राजधानी से कम से कम चार उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और कई अन्य में देरी हुई है। तूफान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा की ओर बढ़ रहा है।
चक्रवात मंडौस के मामल्लापुरम के आसपास पुडुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और आस-पास के दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की संभावना है। आज आधी रात या कल सुबह 65-75 किमी से लेकर 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है: IMD