अयोध्या।दिव्यांगजन और वृद्धजनों के लिए राम मंदिर ट्रस्ट की अनूठी पहल। श्रीराम जन्म भूमि पथ से राम जन्मभूमि परिसर तक चलाया जाएगा इलेक्ट्रिक व्हीकल। दिव्यांगजन और वृद्धजनों के लिए होगी सौगात। राम जन्मभूमि परिसर के पास बनाया जाएगा यात्री सुविधा केंद्र।25000 श्रद्धालु रख सकेंगे अपना सामान। एक ही रास्ते से रामजन्म परिसर में करेंगे श्रद्धालु प्रवेश और उसी मार्ग से होगी निकासी। राम भक्तों को कम से कम हो असुविधा इस बात का रखा जाएगा ख्याल। श्रीराम जन्म भूमि ट्रस्ट जिला प्रशासन के साथ बना रहा है रूपरेखा। जन्मभूमि पथ निर्माण के साथ बड़ी सौगात होगी रामलला के भक्तों के लिए।