मुम्बई में सम्मानित होंगे दहेज मुक्त झारखंड संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजय प्रसाद

दहेज मुक्त झारखंड संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष बिजय प्रसाद जी को मुम्बई में सम्मानित किया जाएगा । यह सम्मान आगामी 26 नवंबर 2021 को मुम्बई के बोरिवली स्थित प्रबोधनकार ठाकरे सभागार में इटेलेकटुअल फोरम के द्वारा आयोजित झारखंड के 21वें स्थापना दिवस समारोह भारत रत्न रतन टाटा,झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री श्री बाबू लाल मरांडी,महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फंडनवीस,पद्मश्री छूटनी महतो,पद्मश्री मधु मंसूरी हंस मुख की मौजूदगी में दिया जाएगा । ज्ञात हो कि दहेज मुक्त झारखंड के राष्ट्रिय अध्यक्ष बिजय प्रसाद जी एवं राष्ट्रिय संस्थापक डॉ आनन्द कुमार शाही जी एवं राष्ट्रिय महासचिव सिन्धु मिश्रा जी ने मिलकर बिगत कई बर्षो से झारखंड के सभी गावो में दहेज प्रथा पर जागरूकता कार्यक्रम चलाते आ रहे है ,साथ ही जो महिलाये घरेलू हिंसा ,उत्पीड़न बलात्कार की शिकार होते आ रही है उन सभी का मदद संस्था करते आ रही है । बिजय प्रसाद को इस सामाजिक कार्यों के लिए कई बार सम्मानित किया जा चुका है । बिजय प्रसाद मुम्बई में कई बर्षो से प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करते आ रहें है , अगर कोई प्रवासी मजदूर किसी भी मुसीबत में आ जाये तो बिजय प्रसाद दिन हो या रात तुरंत मदद के लिए तैयार रहते है ,समाज सेवा में इनको बहुत अच्छा लगता है । सम्मान मिलने की जानकारी होने के बाद दहेज मुक्त झारखंड संस्थान के राष्ट्रिय संस्थापक डॉ आनन्द शाही,राष्ट्रिय महासचिव सिन्धु मिश्रा, राष्ट्रिय उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष बिकाश जैसवाल,माखन पाठक,मुबारक हुसैन,रेखा रानी,अखिलेश राय,सफदर सुल्तान,अन्नू सिन्हा, एडवोकेट मोना लिसा लकड़ा,मनोज कुमार झुनू,दयानंद प्रसाद शिवकुमारी जी,एडवोकेट मनोज कुमार ,राजू कुरैसी मनोज गुप्ता,मनमोहन सिंह लम्हा,भुनेस्वर महतो,बिकाश महतो,माही पटेल,प्रकाश नागी,सुरेश महतो,इंतेखाब आलम सहित लोगो ने बिजय प्रसाद जी को बधाई दिया ।

Exit mobile version