पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण का हक दिलाने को बीजेपी ओबीसी मोर्चा उतरेगी सड़को पर

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश कार्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में ओबीसी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ओबीसी को 27% आरक्षण का हक दिलाने के लिए मोर्चा सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेगी। प्रदेश स्तरीय विराट प्रदर्शन के लिए सभी जिलों और मंडल के कार्यकर्ता अभी से तैयारी शुरू करें। महामंत्री शिव प्रसाद साहू ने मंडल कमिटी के गठन की समीक्षात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। बैठक में आगामी प्रदेश कार्यसमिति बैठक दिनांक 11 एवं 12 दिसंबर 2021 को तय की गयी एवं इसकी तैयारी हेतु विभिन्न विभागों का बंटवारा किया गया, जिसकी पहली बैठक दिनांक  01 और दूसरी बैठक 07 दिसंबर को तय की गई है। बैठक में मोर्चा द्वारा सम्पन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्षों को जिला कार्यसमिति बैठक 13 से 20 दिसंबर और मंडल कार्यसमिति 15 से 25 दिसंबर तक करने का निर्देश दिया गया साथ ही प्रदेश पदाधिकारियों जिलावार प्रवास तय किया गया।

बैठक में प्रदेश महामंत्री शिव प्रसाद साहु, प्रदेश महामंत्री चौधरी महतो, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र मंडल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक साहु, सह कोषाध्यक्ष पंकज सोनी, कार्यालय मंत्री प्रकाश साहु, कार्यालय मंत्री सुधीर यादव ,लीगल सेल प्रभारी डॉ. अजय चौधरी, लीगल सेल प्रभारी सुरेश प्रसाद ,प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ सुबास साहु, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन , महानगर जिला अध्यक्ष गोपाल सोनी, ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रताप कुशवाहा सहित गणमान्य पदाधिकारी गण उपस्थित हुए.

Exit mobile version