श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड’ के बाद देश में आए दिन ऐसे खौफनाक घटनाएं सामने आ रही हैं. झारखंड के साहिबगंज जिले से इसी तरह की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है।जहां एक 22 साल की लड़की को इलेक्ट्रिक कटर से 50 टुकड़ों में काटकर फेंक दिया गया। इस घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतका का पति दिलदार अंसारी है।
आरोपी ने हत्या के बाद कटर से काट दी डेड बॉडीदरअसल, यह शॉकिंग क्राइम साहिबगंज जिले के बोरियो थाने इलाके की है। जहां शनिवार देर शाम पुलिस ने एक कच्चे घर से लड़की की लाश को 50 से ज्यादा टुकड़ों में बरामद किया है। उसके सिर और धड़ अलग-अलग हिस्सों में थे। आरोपी ने पूरी बॉडी को छोटे-छोटे टुकड़ों में कटर से काटा था। पुलिस ने मृतक लड़की और आरोपी की पहचान कर ली है। वहीं इस मामले के आने के बाद सरकार और प्रशासन के खिलाफ जनता में आक्रोश आ गया है।दिलदार अंसारी ने एक महीने पहले ही की थी लव मैरिजजांच में पता चला है कि आरोपी दिलदार अंसानी ने एक महीने पहल ही रिबिका से लव मैरिज की थी। दिलदार की ये दूसरी शादी थी, जबकि रिबिका की पहली। आरोपी को पहली पत्नी से एक बच्चा भी है। बताया जा रहा है कि रिबिका और दिलदार के परिवार वालों को यह शादी मंजूर नहीं थी। इसके बाद भी उन्होंने यह शादी की। रिबिका आदिम पहाड़िया जनजातीय समुदाय की थी। रिबिका साहेबगंज के डोडा पहाड़ की रहने वाली थी। वह अपने परिवार में 6 भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। आरोपी विशेष समुदाय से आता है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यह पूरा मामला लव जिहाद का भी हो सकता है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने आरोपीको गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।