कांग्रेस देशभर में 26 जनवरी 2023 से ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ की शुरुआत करने जा रही है। इस बार यात्रा का नेतृत्व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी। इस संबंध में कांग्रेस मुख्यालय भवन में रविवार को आयोजित बैठक में तैयारियों पर मंथन हुआ। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि दो माह तक चलने वाली यात्रा के तहत ब्लाक स्तर पर सभी मतदान केंद्रों को कवर करते हुए पद यात्राओं का आयोजन करने के साथ ही गांव-गांव में झंडा रोहण और कार्यकर्ता की बैठकों का आयोजन होगा।