सरदार पटेल को पुण्यतिथि पर आजसू पार्टी ने किया याद, रांची महानगर अध्यक्ष ने पटेल को बताया महान स्वतंत्रता सेनानी

रांची: आजसू पार्टी रांची महानगर द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रध्दा सुमन अर्पित की गई। इस विशेष मौके पर केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत उपस्थित होकर विनम्र श्रद्धांजलि दिए। आजसू पार्टी रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिंहा ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता वो एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। स्वतंत्रता संग्राम में महत्त्वपूर्ण योगदान के कारण ही उन्हें लौह पुरुष की उपाधि दी गई। पुरे देश को एकीकृत करने में उनकी सराहनीय भुमिका रही वो हमारे आजाद भारत के प्रथम गृहमंत्री के रूप में अपनी सेवा प्रदान किए।15 दिसंबर 1950 को उनका देहावसान हुआ।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजसू पार्टी रांची महानगर अध्यक्ष ज्ञान सिंहा, केंद्रीय सदस्य संतोष कुमार सोनी,महिला महानगर अध्यक्ष सिमा सिंह,वरीय उपाध्यक्ष बंटी यादव, महासचिव रमेश गुप्ता, उपाध्यक्ष बिरेंद्र प्रसाद,आशीष कुमार पाठक, जय श्रीवास्तव, धीरज गौतम,अजय भारत,ऋतु रंजन सहाय, कंचन देवी, नेहा सिंह आदि शामिल हुए।

Exit mobile version