रांची: “शहीद स्थल, चुटुपालू” मे वीर स्वतंत्रता सेनानी टिकैत उमराव सिंह और शेख भिखारी जी की स्मृति मे ‘शहादत दिवस’ का आयोजन किया गया। युवा समाजसेवी और ओरमांझी पूर्वी से जिला परिषद प्रत्याशी आशीष साहू ने इस पुण्य अवसर पर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
आयोजित श्रधांजलि सभा मे अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए, आशीष जी ने उपस्थित जन समूह मे अल्पाहार, कंबल और ‘मास्क’ का वितरण किया।
उसके बाद वीरों की शहादत का सम्मान साझा करने के लिए दोनो क्रांतिकारियों की जन्मस्थली खुदिया और खटंगा गाँव जाकर शहीदों के वंशजो को भी अंगवस्त्र आदि से सम्मानित किया। आंगन्तुको को अल्पाहार और ‘मास्क’ प्रदान किया।
उल्लेखनीय है की सन् 1857 के स्वतंत्रता संग्राम मे झारखंड के वीरों टिकैत उमराव सिंह और शेख भिखारी जी को अंग्रजों ने 8 जनवरी 1958 को चुटुपालू स्थित बरगद के पेड़ पर फाँसी की सजा़ दी थी। इसी के बाद से निरंतर यह सम्मान समारोह आयोजित किया जाता है।
आशीष साहू ने अपने उद्घोष मे कहा की ओरमांझी क्षेत्र मे सभी स्वंत्रता सेनानियों का सर्वदा सम्मान होता रहेगा। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जायेगा की इन सेनानियों के वंशजो को भी उचित सम्मान मिले जिसके ये हकदार हैं।