रांची: ओरमांझी प्रखंड के अंतर्गत चाडू पंचायत के नगरू गांव में आज स्वामी विवेकानंद के जयंती के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय युवा सप्ताह संस्कृति दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य रूप से समाजसेवी आशीष साहू शामिल हुए. इस अवसर पर समाज सेवी आसिष साहू ने कहा कि आज जो युवा वर्ग भटक गए हैं उन सभी को सही दिशा में आने की जरूरत है। और स्वामी विवेकानंद जी के सपनों को साकार करना है। मौके पर आशीष साहू के सौजन्य से वृद्ध महिला एवं बुजुर्गों के बीच कंबल एवं मास्क का भी वितरण किया गया,कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय महतो,प्रखंड के कोऑर्डिनेटर मनोज कुमार महतो, राजकिशोर महतो, अजीत महतो, नरेश कुमार, तालकेश्वर कुमार, युगल किशोर महतो, बंसीलाल महतो, गीता देवी, रीता देवी, सीता देवी, अनिता देवी, पुष्पा देवी, देवकी देवी साथ ही सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे