दुनियाभर में बढ़ रहे कोरोना के मामले में नई ईयर का जश्न आग में घी के काम किया है। क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न के बाद जापान, अमेरिका, दक्षिण कोरिया और ब्राजील में भी कोरोना बेलगाम हो गया है। दुनियाभर में पिछले 7 दिन में कोरोना के 30 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 9847 लोगों ने महामारी से जान गंवाई है। अकेले जापान में 7 दिन में 2188 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।
जापान में सबसे ज्यादा कोरोना का कहर
कोरोना से सबसे ज्यादा संक्रमित जापान है। यहां पिछले 7 दिनों में 10 लाख केस मिले हैं। वहीं 2188 लोगों की मौत हुई है। दक्षिण कोरिया में 457,745 केस सामने आए हैं। वहीं, 429 लोगों की मौत हुई है।
अमेरिका में 7 दिन में 212,026 केस मिले हैं। जबकि 1239 लोगों की मौत हो गई है। ब्राजील में 7 दिन में 185,947 केस मिले हैं। जबकि 1015 लोगों की जान गई है। वहीं ताइवान में 185947 केस मिले हैं। जिनमें 174 लोगों की मौत हुई है। हॉन्ग कॉन्ग में 291 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।जबकि 164182 केस मिले हैं।
इसके अलावा जर्मनी (157,928), फ्रांस (147,584), अर्जेंटीना (72,558), इटली (67,228) और ऑस्ट्रेलिया (46,439) में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जर्मनी में 7 दिन में 697 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। फ्रांस में 808, इटली में 430 तो ऑस्ट्रेलिया में 106 लोगों ने अपनी जान गंवाई है।