जिला प्रशासन ने जोशीमठ में लोगों से भूस्खलन से प्रभावित इलाकों को खाली करने को कहा है। जोशीमठ के स्थानीय लोग ‘असुरक्षित’ चिह्नित किए गए अपने घरों को छोड़ने के बाद टूट चुके हैं। अब तक, 678 मकानों को ‘असुरक्षित’ चिह्नित किया गया है। इन घरों पर Red Cross के निशान लगाए जाने का काम चल रहा है।
वहीं जोशीमठ मामले में कांग्रेस (Congress) की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने केंद्र सरकार से अपील की वो लोगों की मदद करे। उन्होंने ट्वीट में लिखा, जोशीमठ के हालात बेहद ही चिंताजनक हैं। केंद्र और राज्य सरकार को प्राथमिकता देते हुए जोशीमठ में रहने वालों की बात सुनकर उन्हें समुचित मदद करनी चाहिए।